Home Top News ‘अवैध हिंसा का विरोध…’ व्हाइट हाउस डिनर पर हुए हमले की चीन ने की निंदा; कही ये बात

‘अवैध हिंसा का विरोध…’ व्हाइट हाउस डिनर पर हुए हमले की चीन ने की निंदा; कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
China Condemns Attack White House Correspondents Dinner

White House Dinner : व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई घटना का लोगों ने विरोध किया और अब इस पर चीन की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई. उन्होंने कहा कि हम इस अवैध हमले की निंदा करते हैं.

White House Dinner : व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अमेरिकी में हुई हिंसा पर चीन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. चीन ने सोमवार को कहा कि वह अवैध हिंसा का विरोध और निंदा करता है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि गोलीबारी की घटना चीन के संज्ञान में आई है और हम इस हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं. पूरी दुनिया में इस घटना का विरोध किया जा रहा है. बता दें कि एक बंदूकधारी ने इस व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में घुसने की कोशिश की थी और यह कोशिश सिर्फ ट्रंप को निशाना बनाने का प्रयास किया गया था. हालांकि, सिक्योरिटी ने इस हमले को पूरी तरह विफल कर दिया और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया.

कार्यक्रम में की थी घुसने की कोशिश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्त लिन ने इस घटना की निंदा और विरोध किया. एक शॉटगन, हैंडगन और चाकुओं से लैस व्यक्ति की पहचान कैलिफोर्निया के कोल एलन के रूप में हुई है. साथ ही एलन ने सीक्रेट सर्विस एजेंटों के ऊपर भी गोलीबारी की, जिसके चलते ट्रंप के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को अचानक कार्यक्रम से बाहर निकलना पड़ा. इसके अलावा लिन ने ईरान के साथ संबंधों को लेकर चीन की सबसे बड़ी निजी तेल रिफाइनरियों में से एक पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की कड़ी निंदा की.

चीन खरीदता रहा है ईरानी तेल

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिका ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह चीन के बंदरगाह शहर डालियान स्थित हेंगली पेट्रोकेमिकल्स पर प्रतिबंध लगाएगा. अमेरिका की तरफ से यह कदम उन कंपनियों और अन्य संस्थाओं को, जो ईरानी तेल का परिवहन करती हैं. हेंगली पेट्रोकेमिकल्स, ईरान के तेल के दर्जनों चीनी खरीदारों में से एक है. चीन के साथ कई सालों से ईरान के साथ रणनीतिक संबंध रहे हैं और अमेरिकी प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए भारी मात्रा में तेल खरीदता रहा है.

घटना पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

गोलीबारी को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इसमें ट्रंप ने कहा कि डीसी में आज की शाम काफी गहमागहमी रही. सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार तरीके से काम किया. घटना के वक्त उन्होंने बहुत बहादुरी से बंदूकधारी को रोकने का काम किया. सुरक्षा एजेंसियों ने गनमैन को पकड़ लिया और कोई बड़ी घटना घटने से बचा लिया. ट्रंप ने कहा कि हमने कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया, लेकिन अब सुरक्षा एजेंसियों के हिसाब से आगे बढ़ेंगे. यह शाम हमारे मुताबिक नहीं रही लेकिन हम ऐसा कार्यक्रम फिर से आयोजित करेंगे.

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अपनी पकड़ ढीली करेगा ईरान? US के सामने तेहरान ने रखी ये भारी डील

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?