RCB vs DC : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी और डीसी के बीच 39वां मुकाबला खेला गया. इस दौरान दिल्ली का कोई बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी खेलने का भी साहस नहीं जुटा पाया और पावरप्ले में टीम का स्कोर 13/6 था.
RCB vs DC : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गर्दा उड़ा दिया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 9 विकेट से जीत दर्ज की और पूरे सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की. दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी पाटीदार ब्रिगेड ने लक्ष्य को 6.3 ओवर में हासिल कर लिया.
कप्तान रजत पाटीदार भी जीत से चौंके
बेंगलुरु ने 81 गेंद पहले इस मैच को जीत लिया और यह आईपीएल के इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है. वहीं, सबसे ज्यादा गेंदों को शेष छोड़ने वाली मुंबई इंडियंस है. उन्होंने साल 2008 में 87 गेंद शेष रहते हुए केकेआर मात दी थी. बता दें कि आरसीबी ने जिस तरह से डीसी को उसके घरेलू मैदान पर हराया है, वह हर किसी को हैरान कर रहा है. इस जीत से खुद कप्तान रजत पाटीदार भी चौंक गए. इसी बीच उन्होंने मैच से पहले जो भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को लेकर जो प्लान तैयार किया था उसके बारे में भी खुलासा किया.
क्या बोले बेंगलुरु के कप्तान?
मामला यह है कि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने अपनी गेंदबाजी से दिल्ली की विकेट लेकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया. हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाने का काम किया. वहीं, अगर भुवी की बात करें तो उन्होंने अपनी 3 ओवर की गेंदबाजी में 5 रन देकर तीन विकेट चटकाए. दूसरी तरफ सुयश, रासिख सलाम और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली. वहीं, मैच में जीत दर्ज करने के बाद रजत पाटीदार ने कहा कि इस जीत से मैं भी हैरान हूं और विकेट ने जिस तरह का खेल खेला ये और भी चौंकाने वाला था. इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. उन्होंने सही जगह पर गेंद डाली और किसी भी साझेदारी को भी फलने नहीं दिया.
पावरप्ले में 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे
जब कप्तान से पूछा गया कि शुरुआत में गेंद ज्यादा स्विंग कर रही थी तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, उस वक्त तक स्विंग नॉर्मल ही था. अच्छी बात यह रही कि हमें जल्दी विकेट मिल गए. यही कारण था कि हम मैच मैं आगे रहे. बता दें कि यह मैच काफी खतरनाक था और दिल्ली के बल्लेबाज पिच पर आते गए और तुरंत चले भी गए. पावरप्ले खत्म होने तक 6 बल्लेबाज पवेलियन की तरफ लौट गए थे और उस दौरान बोर्ड पर 13 रन का स्कोर था.
यह भी पढ़ें- ‘एक फोटो का 100 रुपये लेता हूं…’ सेल्फी लेने पर वैभव सूर्यवंशी ने फैंस से मांगे पैसे; वीडियो हुआ वायरल
