Home Latest News & Updates कौन था भारत का दुश्मन आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी? जिसका बंदूकधारियों ने ‘धुरंधर’ स्टाइल में किया मर्डर

कौन था भारत का दुश्मन आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी? जिसका बंदूकधारियों ने ‘धुरंधर’ स्टाइल में किया मर्डर

by Sachin Kumar
0 comment
India Enemy Terrorist Sheikh Yusuf Afridi

Sheikh Yusuf Afridi : भारत में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान में एक और आतंकी मारा गया. इस आंतकी की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Sheikh Yusuf Afridi : पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अफरीदी पर कई राउंड की गोलियां चलाईं. शेख यूसुफ अफरीदी का प्रांतीय स्तर पर लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रभावशाली कमांडर था. खास बात यह है कि वह खैबर पख्तूनख्वा का हेड था और उसको वहीं पर मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि, अभी तक हत्या की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है और मामले की जांच की जा रही है.

जांच एजेंसी ने बताया टारगेटेड मर्डर

अमेरिकी द्वारा प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर अफरीदी की हत्या पर जांच एजेंसी ने टारगेटेड किलिंग बताया है. साथ ही वह इसी एंगल से इस केस को भी देख रही है. वहीं, जब आतंकी की हत्या हुई तो वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ही मौजूद था. जब कई अज्ञात व्यक्तियों ने अफरीदी के ऊपर कई राउंड की फायरिंग कर दी. ऐसे में उसको बचाने का कोई मौका नहीं मिला. शेख यूसुफ की हत्या एक दम धुरंधर स्टाइल में हुई और गोलियां लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद हमलावर पहाड़ी इलाके में गायब हो गए.

कौन था शेख यूसुफ अफरीदी?

लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी शेख यूसुफ अफरीदी खैबर इलाके के जखा खेल कबीले का रहने वाला था. वह पश्तूनों की एक जाति अफरीदी का हिस्सा था. मारा गया आतंकी इस्लाम की सबसे कट्टर शाखा अहले-हदीस विचारधारा को फॉलो करता था. यही वजह थी कि वह कई लोगों के टारगेट पर था और वह लगातार इस बात का भी मौका देख रहे थे कि अफरीदी कब उनके हाथ लगे. इसके अलावा कहा जा रहा है कि अफरीदी हाफिज मोहम्‍मद सईद का काफी करीबी था. यही वजह है कि भारत में आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में युवाओं को तैयार करता था और इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर में हमला करवाने के लिए भेज दिया करता था.

2023 से शुरू हुआ सिलसिला

पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग का दौर 2023 से शुरू होता है. इस साल सात महीनों में 7 आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अकेले 2026 में लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और अन्य आतंकवादी संगठनों के आतंकियों को अलग-अलग जगहों पर 30 आंतकियों को निशाना बनाया गया है. बता दें कि शेख यूसुफ की हत्या का लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है और उसका नेटवर्क भी खैबर पख्तूनख्वा में काफी कमजोर भी हुआ है. अफरीदी मदरसों, मस्जिदों और कबीलाई नेटवर्क के जरिए संगठन को मजबूत करने का काम करता था.

यह भी पढ़ें- बंगाल में चुनाव के बीच NIA की एंट्री, कोलकाता में TMC वर्कर के घर 79 बम मिलने से हड़कंप

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?