Home Top News आ रहा है पाकिस्तान को रुलाने वाला, भारत की मजबूती देख US को भी लगी मिर्ची

आ रहा है पाकिस्तान को रुलाने वाला, भारत की मजबूती देख US को भी लगी मिर्ची

by Neha Singh
0 comment
S-400 Delivery in India

S-400 Delivery in India: भारत ने रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम खरीदे हैं, जिसकी चौथी यूनिट अगले महीने डिलीवर होने वाली है. भारत ने इसके नए बैच की खरीद को भी मंजूरी दे दी है.

28 April, 2026

पहलगाम हमले के बाद हुआ भारत पाकिस्तान संघर्ष तो हम सभी को याद है. उस दौरान भारत के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की हालत खराब कर दी थी. इसने पाकिस्तान के सभी हमलों का नाकाम कर दिया था. अब भारत का रक्षा कवच और भी मजबूत होने वाला है. क्योंकि भारत ने रूस से पांच S-400 ट्रायम्फ सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम खरीदे हैं, जिसकी चौथी यूनिट अगले महीने डिलीवर होने वाली है. यानी अगले महीने भारत के पास चार S-400 होंगे. जल्द ही रूस इसकी पांचवी यूनिट भी रवाना कर देगा.

नवंबर में आएगा पांचवां S-400

अक्टूबर 2018 में, भारत ने मिसाइल सिस्टम की पांच यूनिट खरीदने के लिए रूस के साथ USD 5 बिलियन की डील की थी और उनमें से तीन पहले ही डिलीवर हो चुके हैं. सूत्रों ने कहा कि वेपन सिस्टम सप्लाई करने की अपडेटेड टाइमलाइन के तहत मिसाइल सिस्टम की पांचवीं यूनिट नवंबर तक डिलीवर कर दी जाएगी. बता दें, मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट रूस से रवाना कर दी गई है और मई के शुरुआती दिनों में इसके भारत पहुंचने की उम्मीद है.

भारत के ऑर्डर से भड़का अमेरिका

पिछले महीने, नई दिल्ली ने रूस से पांच S-400 मिसाइल सिस्टम के एक नए बैच की खरीद को मंजूरी दी, जिससे कुल संख्या 10 हो जाएगी. भारत ने सात साल पहले S-400 मिसाइलों की खरीद के लिए डील साइन की थी, जबकि US ने चेतावनी दी थी कि इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने पर काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शन्स एक्ट (CAATSA) के नियमों के तहत US सैंक्शंस लग सकते हैं. लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को US सैंक्शंस से किसी भी तरह की रुकावट की उम्मीद नहीं है क्योंकि नई खरीद पिछले ऑर्डर का “फॉलो ऑन” ऑर्डर होगी, कोई नई डील नहीं.

पाकिस्तान के सभी हमले किए थे नाकाम

पाकिस्तान के साथ 7-10 मई की मिलिट्री लड़ाई के दौरान इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने इन मिसाइल सिस्टम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था. S-400 ने लड़ाई में पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था और हमारी जान बचाई थी. लड़ाई के कुछ हफ्ते बाद, S-400 मिसाइल सिस्टम का एक और बैच खरीदने का प्रस्ताव रखा गया था. रूस ने पहले ही भारतीय लोगों के एक ग्रुप को मिसाइल सिस्टम चलाने के लिए ट्रेनिंग दे दी है. S-400 को रूस का सबसे एडवांस्ड लंबी दूरी का सरफेस-टू-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है.

यह भी पढ़ें- न्यूक्लियर प्रोग्राम पर झुकेगा नहीं ईरान! होर्मुज खोलने के लिए US के सामने रख दी ये 2 बड़ी शर्तें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?