Home Top News नितिन के नेतृत्व में BJP की ‘नवीन’ टीम बनकर तैयार! युवा, महिला और अनुभवी नेताओं का होगा मिश्रण

नितिन के नेतृत्व में BJP की ‘नवीन’ टीम बनकर तैयार! युवा, महिला और अनुभवी नेताओं का होगा मिश्रण

by Sachin Kumar
0 comment
Under Nitin leadership BJP new team ready

BJP Team : भारतीय जनता पार्टी में नई टीम का गठन कभी हो सकता है. नितिन नवीन के नेतृत्व में बनाई गई टीम में युवा और महिलाओं का मिश्रण भी होगा. साथ ही अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी.

BJP Team : बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का गठन 15 मई के बाद कभी भी हो सकता है. जानकारी के मुताबिक नितिन की ‘नवीन ‘ टीम में युवा और अनुभवी नेताओं को मिश्रण होगा. नवीन की नई टीम में युवा जोश और महिला शक्ति पर बड़ा दांव लगेगा. 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनावी नतीजों के बाद BJP संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के गठन के अंतिम चरण में हैं. बस अब प्रधानमंत्री का अनुमोदन बाकी है. इस बार फोकस अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन के साथ महिलाओं की भी भागीदारी होगी. वहीं, 2029 की तैयारी सिर्फ चुनावी मैदान में नहीं, संगठन के भीतर भी शुरू हो चुकी है.

राष्ट्रीय टीम का जल्द होगा ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, 15 मई के आसपास नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान संभव है. इसके लिए देश भर से 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं की सूची तैयार की गई है. वरिष्ठ नेताओं और संगठन के स्तर पर लंबा मंथन हुआ है. बीजेपी अब अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करने की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रही है. इससे पहले पीएम मोदी ने भी नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाए जाने के दिन कहा था कि युवाओं को आगे लाने का वक्त है. संगठन में अनुभव और ऊर्जा, दोनों का संतुलन जरूरी है. आने वाले वर्षों की राजनीति के लिए नई पीढ़ी को नेतृत्व देना हमारी प्राथमिकता है. बीजेपी संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में अधिकतम 38 राष्ट्रीय पदाधिकारी हो सकते हैं.

  • 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • 9 राष्ट्रीय महामंत्री
  • 1 संगठन महामंत्री
  • 15 राष्ट्रीय सचिव
  • 1 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

इनमें कम से कम 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे यानी कम से कम 13 महिला पदाधिकारी अनिवार्य हैं. लेकिन इस बार पार्टी इससे भी आगे जाने की तैयारी में है.

  • 3 महिला राष्ट्रीय महामंत्री
  • 4 से 5 महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
  • 6 से 8 महिला राष्ट्रीय सचिव बनाए जा सकते हैं.

इसके अलावा ग्रामीण, शहरी, आदिवासी, उत्तर-पूर्व और महानगरों से महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की योजना है. दो दर्जन से अधिक महिला नेताओं के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इस बार महासचिवों में एक दलित वर्ग से और एक महिला वर्ग से हो सकता है.

टीम में नए चेहरों को मिलेगी जगह

नई टीम में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है. कर्नाटक BJP अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, राजस्थान के सतीश पूनिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जा सकता है. हरिश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है. वहीं, बीडी शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है. दिल्ली और हरियाणा से भी एक-एक नए राष्ट्रीय सचिव को मौका मिल सकता है. हालांकि, अनुभव को भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. विनोद तावड़े, सुनील बंसल और तरुण चुग जैसे वरिष्ठ नेताओं की नई टीम में भूमिका बरकरार रह सकती है.

डेढ दशक की होगी रूपरेखा तैयार

नितिन नवीन की टीम सिर्फ पदों का बंटवारा नहीं होगी, बल्कि बीजेपी के अगले डेढ़ दशक की राजनीतिक रूपरेखा भी तय करेगी. युवा, महिला, सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के जरिए पार्टी अपने संगठन को भविष्य के लिए तैयार कर रही है. बीजेपी की नई टीम में सिर्फ चेहरे नहीं बदलेंगे, बल्कि आने वाले समय की रणनीति भी आकार लेगी. नई टीम में महिलाओं को खासतौर से तवज्जों दी जाएगी. वैसे भी मोदी सरकार की कोशिश रही है कि 2029 के लोक सभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया जाए. इस तरह पार्टी महिलाओं का भी नया नेतृत्व तैयार करना चाह रही है. टीम के गठन में इस सोच की साफ झलक दिखाई दे सकती है. टीम में उत्तर प्रदेश, बंगाल , तमिलनाडु पर खासा जोर होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में पुरे देश का छाप दिख पाये.

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर भिड़े पक्ष-विपक्ष, CM धामी ने विपक्ष के विरोध की तुलना रावण के ‘अहंकार’ से की

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?