Home Latest News & Updates Share Market में बुधवार की ‘बंपर’ ओपनिंग, Nifty ने मारी छलांग, इन्वेस्टर्स की लौटी मुस्कान!

Share Market में बुधवार की ‘बंपर’ ओपनिंग, Nifty ने मारी छलांग, इन्वेस्टर्स की लौटी मुस्कान!

by Preeti Pal
0 comment
Share Market में बुधवार की 'बंपर' ओपनिंग, Nifty ने मारी छलांग, इन्वेस्टर्स की लौटी मुस्कान!

Share Market Update: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार को वैल्यू बाइंग का मैजिक नजर आ रहा है. जहां सेंसेक्स 500 पॉइन्ट उछला तो वहीं, निफ्टी भी पीछे नहीं रहा. आप भी जानें आज की मार्केट का पूरा हाल.

29 April, 2026

शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स के लिए बुधवार की सुबह काफी खास रही. मंगलवार की सुस्ती को पीछे छोड़ते हुए दलाल स्ट्रीट ने आज फिर से रफ्तार पकड़ ली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने ही दमदार बढ़त के साथ शुरुआत की. बाजार की इस हरियाली के पीछे सबसे बड़ा हाथ वैल्यू बाइंग और कंपनियों के शानदार तिमाही रिजल्ट का है. सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 400 पॉइन्ट से ज्यादा की मजबूती के साथ 77,295 पर खेल रहा था. वहीं, निफ्टी भी 122 पॉइन्ट की छलांग लगाकर 24,118 के पार निकल गया.

क्यों झूमा बाजार?

बाजार की इस बढ़त के पीछे कुछ ठोस वजह हैं, जिन्होंने इन्वेस्टर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. सबसे पहला था मारुति सुजुकी का यू-टर्न. दरअसल, कल गिरावट झेलने के बाद आज मारुति सुजुकी के शेयर्स में 4 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया. ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि भले ही प्रोफिट में थोड़ी कमी दिखी हो, लेकिन बाजार में गाड़ियों की डिमांड और सेल्स वॉल्यूम बहुत मजबूत है. इसके अलावा इंडिया विक्स, जिसे बाजार का ‘फियर इंडेक्स’ भी कहा जाता है, उसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है. ये 17.26 के लेवल पर आ गया है, जिसका मतलब है कि अब शेयर मार्केट में स्टेबिलिटी दिख रही है और इन्वेस्टर्स कॉन्फिडेंट फील कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंःStock Market में लौटी रौनक, Nifty ने टच किया नया हाई; सन फार्मा के साथ इन शेयर्स ने भरी उड़ान

वैल्यू बाइंग का जलवा

मंगलवार की गिरावट के बाद कई फंडामेंटली स्ट्रॉन्ग शेयर सस्ते दामों पर मिल रहे थे, जिसे स्मार्ट इन्वेस्टर्स ने हाथों-हाथ लपक लिया. साथ ही बंधन बैंक और एमक्योर फार्मा जैसी कंपनियों के शानदार रिजल्ट ने भी बाजी मारी. बंधन बैंक का प्रोफिट 68 प्रतिशत बढ़कर 534.1 करोड़ रुपये रहा. साथ ही बैंक के एनपीए में गिरावट आई है, जो इन्वेस्टर्स के लिए राहत की बात है. दूसरी तरफ, एमक्योर फार्मा के शेयर ने पिछले सात हफ्तों में आज सबसे शानदार परफॉर्म किया है. करीब 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ ये 1,729 रुपये के अपने 52 वीक हाई के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया.

रुपया और फॉरेन इन्वेस्टर्स

एक तरफ शेयर बाजार चढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रुपया आज थोड़ा सुस्त नजर आया. ये आज डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर 94.74 पर खुला. फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FIIs की बात करें तो उन्होंने कल यानी मंगलवार को करीब 2,104 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. हालांकि, DIIs ने 1,712 करोड़ रुपये की खरीदारी करके बाजार को सहारा दिया. यानी देखा जाए तो, शेयर मार्केट इस टाइम पूरी तरह से ‘बुल मोड’ में नजर आ रही है. हालांकि, कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइज़र से सलाह जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः Stock Market की ‘रोलर-कोस्टर’ राइड, PSU बैंकों ने खींची टांग, फार्मा सेक्टर ने संभाली कमान

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?