Home Latest News & Updates Stock Market में लौटी रौनक, Nifty ने टच किया नया हाई; सन फार्मा के साथ इन शेयर्स ने भरी उड़ान

Stock Market में लौटी रौनक, Nifty ने टच किया नया हाई; सन फार्मा के साथ इन शेयर्स ने भरी उड़ान

by Preeti Pal
0 comment
Stock Market में लौटी रौनक, Nifty ने टच किया नया हाई; सन फार्मा और अडाणी पोर्ट्स ने भरी उड़ान

Stock Market Update: शुक्रवार की गिरावट के बाद हफ्ते की शुरुआत शेयर मार्केट के लिए अच्छी रही. आज कई सेक्टर्स के शेयर्स ने मार्केट इन्वेस्टर्स को अच्छा-खासा प्रोफिट दिया है.

27 April, 2026

हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. ग्लोबल हिंट्स के दम पर घरेलू बाजारों ने आज शानदार शुरुआत की है. निफ्टी ने 24,000 के मैजिकल आंकड़े को पार कर लिया है. वहीं, सेंसेक्स भी 400 पॉइन्ट से ज्यादा की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. कहा जा सकता है कि इन्वेस्टर्स के लिए ये सोमवार ‘सुपर मंडे’ साबित हो रहा है. शुरुआती कारोबार में सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसे शेयर्स में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. सन फार्मा का शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़ गया. दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गजों पर थोड़ा प्रेशर नजर आया.

पेटीएम को झटका

बाजार की हलचल के बीच सबसे बड़ी खबर Paytm को लेकर आई है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. आरबीआई का कहना है कि बैंक नियमों का पालन नहीं कर रहा था. अब आरबीआई इस बैंक को बंद करने के लिए हाई कोर्ट में एप्लीकेशन देगा.

यह भी पढ़ेंःStock Market की सुस्त चाल, रिलायंस के रिजल्ट से पहले सन्नाटा, IT शेयर्स ने फिर बढ़ाई टेंशन

रिलायंस और इंडसइंड

रिजल्ट सीजन के बीच कई बड़ी कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे अनाउंस किए हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज का प्रोफिट 8.9% गिरकर 20,589 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, रेवेन्यू में 12.9% की बढ़त देखी गई. रिलायंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म्स ने दमदार परफॉर्मेंस किया है. इसके अलावा कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की भी सिफारिश की है. वहीं, इंडसइंड बैंक ने भी शानदार वापसी करते हुए 532.71 करोड़ रुपये का प्रोफिट दिखाया है. पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को घाटा हुआ था. साथ ही RBL बैंक का प्रोफिट 234% बढ़कर 230 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, इसके बावजूद कंपनी के शेयर्स में 2.5% की गिरावट देखी गई.

सन फार्मा की बड़ी डील

फार्मा सेक्टर से एक बड़ी खबर है कि सन फार्मा ने अमेरिका की ‘ऑर्गेनन’ कंपनी को 12 अरब डॉलर यानी करीब 1 लाख करोड़ रुपये में खरीदने की डील की है. ये भारत की अब तक की सबसे बड़ी फॉरेन डील में से एक है. वहीं, कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयर्स में आज 15% से ज्यादा का उछाल आया. एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद ये शेयर पिछले 14 हफ्तों के अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है. वहीं, देश की इकोनॉमी के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है. भारत का फॉरेक्स रिजर्व 2.36 अरब डॉलर बढ़कर 703.30 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है. ये बढ़त भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का सबूत है.

यह भी पढ़ेंःPaytm का फुल कॉन्फिडेंस, बिजनेस चकाचक; RBI की कार्रवाई का App पर नहीं कोई असर!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?