Home मनोरंजन World Laughter Day पर Kapil Sharma का बड़ा धमाका, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ जमेगी महफिल

World Laughter Day पर Kapil Sharma का बड़ा धमाका, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ जमेगी महफिल

by Preeti Pal
0 comment
World Laughter Day पर Kapil Sharma का बड़ा धमाका, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के साथ जमेगी महफिल

World Laughter Day: भारत के सबसे बड़े कॉमेडियन कपिल शर्मा ने वर्ल्ड लाफ्टर डे को और खास बनाने का इंतज़ाम कर लिया है. नेटफ्लिक्स के साथ उनकी नई अनाउंसमेंट ने फैंस को भी खुश कर दिया है.

30 April, 2026

हंसी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार मौका ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ का है. इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए कपिल अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इंटरनेट की दुनिया के दो बड़े नामों, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर आ रहे हैं. 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला ये एपिसोड हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त कॉकटेल होने वाला है.

कपिल की टोली

सिर्फ मेहमान ही नहीं, बल्कि कपिल की पुरानी पलटन यानी सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपने सिग्नेचर अवतारों में वापसी कर रहे हैं. शो के दौरान एक खास सेगमेंट होगा जिसका नाम है ‘TGIKS न्यूज़ डिबेट’. इसमें ये सभी आर्टिस्ट्स अपने मजाकिया अंदाज में बहस करते नजर आएंगे, जो ऑडियन्स को लोटपोट करने के लिए काफी है.

यह भी पढ़ेंःYash के फैंस को करना होगा और इंतजार, ग्लोबल लेवल पर धमाका करने के लिए टली Toxic की रिलीज

सिर्फ हंसी और मजा

शो के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि ऑडियन्स से मिलने वाले प्यार ने ही उन्हें वर्ल्ड लाफ्टर डे पर कुछ नया और फ्रेश पेश करने के लिए इंस्पायर किया है. कॉमेड़ी किंग ने बताया कि, हम चाहते हैं कि ये एपिसोड एकदम नेचुरल और मस्ती से भरा हो. इस बार समय और रणवीर भी हमारे साथ जुड़ रहे हैं, जो इस जश्न को और भी बड़ा बना देंगे. हमारा मकसद बस यही है कि लोग इस दिन को हमारे साथ हंसते हुए बिताएं.

कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया का साथ आना इसलिए भी खबर में है क्योंकि पिछले साल वो एक बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए थे. समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में किए गए कुछ कमेंट्स की वजह से काफी हंगामा हुआ था. उस टाइम मामला इतना गर्म हो गया था कि कई कॉमेडियंस के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई थी. हालांकि, बाद में दोनों ने पब्लिकली माफी मांग ली थी. अब कंट्रोवर्सी को पीछे छोड़कर समय और रणवीर, दोनों पहली बार कपिल के शो पर अपनी कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे. कपिल शर्मा का ये स्पेशल एपिसोड न सिर्फ वर्ल्ड लाफ्टर डे का जश्न मनाएगा, बल्कि डिजिटल दुनिया के स्टार्स और टीवी के दिग्गजों को एक साथ लाकर एंटरटेनमेंट का नया स्टैंडर्ड सेट करेगा. अगर आप भी स्ट्रेस से थोड़ा ब्रेक चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर इस एपिसोड को देखना न भूलें. वैसे, ‘वर्ल्ड लाफ्टर डे’ 3 मई को है, तो आप वीकेंड पर इस शो का आराम से मज़ा ले सकते हैं.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः Box Office पर Ranveer Singh का ‘रिएक्शन’, अब आमिर खान की ‘दंगल’ से Dhurandhar लेगी टक्कर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?