Home Latest News & Updates शराब पीने के लिए 9 साल का बच्चा नहीं लाया पानी, रिश्तेदार ने मार दी गोली, मासूम के घर में छाया मातम

शराब पीने के लिए 9 साल का बच्चा नहीं लाया पानी, रिश्तेदार ने मार दी गोली, मासूम के घर में छाया मातम

by Neha Singh
0 comment
Kasganj Child Shot Dead

Kasganj Child Shot Dead: यूपी के कासगंज एक नामकरण समारोह में मातम छा गया. एक शख्स ने बच्चे से पानी मांगा, पानी न देने पर उसने गुस्से में बच्चे को गोली मार दी. शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

3 May, 2026

नशे ने यूपी के एक और परिवार को उजाड़ दिया है. कासगंज जिले में नशे में धुत एक व्यक्ति ने 9 साल के मासूम की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में नामकरण समारोह में एक रिश्तेदार ने नौ साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी, क्योंकि उसने पानी लाने से मना कर दिया था. यह घटना शुक्रवार को याकूतगंज गांव में हुई. बच्चे के घर में मातम छा गया है. परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. गोली मारने वाले रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

बच्चे के पेट में मारी गोली

लड़के के चाचा अनुज के अनुसार, रात नौ बजे दावत चल रही थी. रिश्तेदार और गांव वाले समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे, जब यश के पिता जसवीर गोला के रिश्तेदार धनेश यादव ने कथित तौर पर शराब पीते हुए बच्चे से पानी लाने को कहा. पुलिस ने कहा कि जब लड़के ने मना कर दिया, तो आरोपी, जो कथित तौर पर नशे में था, अपना आपा खो बैठा और उसने बच्चे के पेट में गोली मार दी. घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई. घायल बच्चे को पहले कासगंज के जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे गंभीर हालत के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया गया.

आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) गोविंद बल्लभ शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन बाद में उसे खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से जुर्म में इस्तेमाल की गई बंदूक, 315 बोर का एक जिंदा और एक खाली कारतूस बरामद किया है. आरोपी की पहचान मीरापुर निवासी धनेश यादव पुत्र राम भरोसेलाल यादव के रूप में हुई है.

यश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था, उसका सबसे बड़ा भाई अर्जुन है. उसकी दो छोटी बहनें भी हैं, मुस्कान और कामिनी. यश अपने गांव के किसान मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में दूसरी क्लास का स्टूडेंट था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के विवेक विहार में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 की जिंदा जलकर मौत, कई घायल

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?