Home Latest News & Updates ‘मैं उन 6 पीड़िताओं में शामिल…’ विनेश फोगाट ने साधा बृजभूषण पर निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

‘मैं उन 6 पीड़िताओं में शामिल…’ विनेश फोगाट ने साधा बृजभूषण पर निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

by Sachin Kumar
0 comment
Vinesh Phogat takes aim Brij Bhushan

Vinesh Phogat : कुश्ती जगत में एक विनेश फोगाट के बयान से खलबली मच गई है. उन्होंने सरकार और खेल मंत्रालय पर सवाल खड़े किए और बृजभूषण सिंह पर भी जमकर निशाना साधा है.

Vinesh Phogat : भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर से भूचाल आ गया है. ओलंपियन विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं उन छह महिलाओं में शामिल हूं जिन्होंने बीजेपी के पूर्व सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. उन्होंने एक वीडियो जारी किया और उसमें अपने आपको पहली बार पीड़ित बताया. उन्होंने कहा कि परिस्थितियों की वजह से उन्हें अपनी चुप्पी तोड़ने पड़ रही है.

मैं उन 6 पीड़िताओं में से एक : विनेश फोगाट

विनेश ने कहा कि वह पहली अपनी पहचान को इस मामले में सामने नहीं लाना चाह रही थीं और इसका कारण है कि मामला अभी कोर्ट में लंबित है. उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन कहती है कि किसी भी पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह उसकी गरिमा और सम्मान से जुड़ा हुआ मामला है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कुछ परिस्थितियों की वजह से सामने आई हूं और मैं कुछ बताना भी चाहती हूं. मैं सबसे पहली बात यह कहना चाहती हूं कि मैं उन 6 लड़कियों में से एक हूं जिन्होंने बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. साथ ही हमारी गवाई अभी चल रही है और देश के सामने जल्द पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

जानें क्या बोली सोशल मीडिया पोस्ट में?

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप सभी को मेरा नमस्कार! उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि बीते 1.5 सालों से मैं रेसलिंग से काफी दूर थी. लेकिन कुछ महीने पहले मैंने एक बार फिर से रेसलिंग शुरू कर दी है. बड़ी ईमानदारी से मैं मेहनत कर रही हूं और जैसे मैंने देश के लिए पहले मेडल जीते हैं. वैसे ही मैं ईश्वर के आशीर्वाद और आप सबके सहयोग से एक बार फिर मेडल जीतकर देश के लिए लाऊं. उन्होंने आगे कहा कि मैं इस वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं आज से करीब एक महीने पहले रेसलिंग फेडरेशन द्वारा एक कंप्टिशन का अनाउंसमेंट किया गया, जिसका नाम ‘रेंकिंग टूर्नामेंट’ है. विनेश बताया कि यह टूर्नामेंट जहां पर आयोजित करवाया जा रहा है वह गोंडा उत्तर प्रदेश है. गोंडा में बृजभूषण सिंह का घर और कॉलेज है. वहां पर इस टूर्नामेंट को आयोजित करवाया जाएगा.

सरकार और मंत्रालय से पूछे रेसलर ने सवाल

विनेश सवाल किया कि क्या वहां पर मेहनत करने वाले हर एक खिलाड़ी को हक मिलेगा या नहीं? साथ ही कौन रेफरी किस मैच में जाएगा? चेयरमैन कहां पर बैठेगा और किसको जितवाना है और किसको हरवाना है? यह बृजभूषण और उनके समर्थकों को द्वारा तय किया जाएगा. इस दौरान हमारी सरकार और खेल मंत्रालय मूकदर्शक बनकर देखती रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति खिलाड़ियों की मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है.

रेसलर ने कहा कि इस तरह की चीजों को देखने के बाद लग रहा है कि खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह को फ्री हैंड दे रखा है कि तुम जो चाहे करो. सरकार उन्हें कुछ नहीं कह रही है वह चाहे महिला और कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करें.

यह भी पढ़ें- ममता के चुनावी क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, TMC का दावा- BJP की कार को मिली एंट्री

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?