Rajasthan Royals : दो महीने तक भारत में आईपीएल के माध्यम से खेलों का महाकुंभ चलता है. इस दौरान क्रिकेट फैंस भी इसी लीग में होने वाले मैचों की बात करते हैं, लेकिन इस खेल के साथ राजस्थान रॉयल्स भी काफी चर्चाओं में बनी हुई है.
Rajasthan Royals : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और इस दौरान खेल रही फ्रेंचाइजी की खरीद-बिक्री भी जोर शोर पर है. इसी कड़ी में आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार बिक गई है. इस बार जाने माने उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर 1.65 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,600 करोड़ रुपये) की नीलामी लगाकर राजस्थान रॉयल्स को खरीद लिया है. दोनों उद्योगपतियों ने 2 मई को सोमानी-रॉब वाल्टन-शीला फोर्ड हैम्प ग्रुप के दौड़ से बाहर हटने के बाद इसको खरीद लिया.
BCCI और नियामकों की मंजूरी मिलने के बाद खरीदी
ये पूरा सौदा BCCI, CCI, IPL संचालन परिषद और अन्य लागू नियामक प्राधिकरणों के अनुमोदन समेत अन्य शर्तों के अधीन है. साथ ही यह डील 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है. इससे पहले सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिका स्थित समूह ने 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी, लेकिन यह जांच प्रक्रिया में खरा नहीं उतर पाया. वहीं, मित्तल फैमिली ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लक्ष्मी एन मित्तल और आदित्य मित्तल ने आज घोषणा की है कि अदार पूनावाला के साथ मिलकर मनोज बदाले और उनके समूह से राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण करने के लिए निश्चित समझौते पर सहमति बन गई है.
मित्तल परिवार के पास रहेगी 75% हिस्सेदारी
वहीं, जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स में 75 फीसदी हिस्सेदारी मित्तल परिवार की है और करीब 18 प्रतिशत हिस्सा पूनावाला के पास है. इसके अलावा शेष बची हिस्सेदारी मनोज बदाले समेत मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में अब लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिषा मित्तल भाटिया, अदार पूनावाला और बदाले शामिल होंगे. साथ ही बोर्ड मेंबर राजस्थान रॉयल को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे और एक सेतु के रूप में काम करेंगे.
जानें क्या बोले नए मालिक
लक्ष्मी एन मित्तल ने कहा कि मुझे क्रिकेट से बहुत प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान का रहने वाला है. यही वजह है कि मैंने इंडियन प्रीमियर लीग में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के अलावा राजस्थान रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनना पसंद किया. अब राजस्थान रॉयल्स के अलावा दक्षिण अफ्रीका में पार्ल रॉयल्स और वेस्टइंडीज में बारबाडोस रॉयल्स के भी मालिक हैं. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स उन शुरुआती टीमों में से एक हैं और इस टीम ने शेन वार्न की कप्तानी में पहले ही सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी.
कौन हैं लक्ष्मी एन मित्तल?
लक्ष्मी मित्तल का जन्म राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था और इनकी पहचान देश में स्टील किंग के रूप में है. भारतीय मूल के स्टील किंग कुछ सालों पहले तक ब्रिटेन के सबसे अमीरों की लिस्ट शामिल रहे थे. साथ ही कुछ समय पहले उन्होंने ब्रिटेन छोड़ने का फैसला किया था और इस फैसले से उनको फॉलोअर्स चौंक गए. इसके अलावा वह भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 28 अरब डॉलर है.
लंदन हो गए थे शिफ्ट
लक्ष्मी मित्तल साल 1995 में लंदन गए थे और जल्दी ही ब्रिटेन के सबसे अमीर भारतीय कारोबारियों में शामिल हो गए. उन्होंने अपनी कंपनी आर्सेलर मित्तल के माध्यम से बनाई और कुछ समय बाद ही यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी बन गई. इसमें लक्ष्मी मित्तल और उनके परिवार के पास 40 प्रतिशत संपत्ति है. वहीं, 2021 में लक्ष्मी मित्तल ने अपने बेटे आदित्य मित्तल को कंपनी का उत्तराधिकारी बना दिया. लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने काम करना जारी रखा.
यह भी पढ़ें- ‘मैं उन 6 पीड़िताओं में शामिल…’ विनेश फोगाट ने साधा बृजभूषण पर निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप
News Source: PTI
