Home Latest News & Updates ‘कमाल कर दिया, बंगाल में भी कमल खिला दिया…’ बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी

‘कमाल कर दिया, बंगाल में भी कमल खिला दिया…’ बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर बोले PM मोदी

by Sachin Kumar
0 comment
PM Modi Speaks Historic Victory Bengal

West Bengal : एक केंद्र शासित प्रदेश और चार राज्यों के चुनावी रुझानों के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता पार्टी के हर एक वर्कर का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.

West Bengal : एक केंद्र शासित प्रदेश समेत चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के सोमवार की सुबह से रुझान सामने आने शुरू हो गए. लेकिन अब उनकी तस्वीरें भी साफ होने लगी है. रुझानों में बीजेपी ने 200 के पार सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है और उसमें से करीब 91 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं, असम में भी बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भी जीत के दरवाजे पर खड़ी है और पुडुचेरी में भी गठबंधन के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न साझा किया.

कई सालों की साधना सिद्धि में बदली

इस दौरान जब प्रधानमंत्री मंत्री मंच पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि ‘चार मई, ममता गई’. साथ ही बीजेपी के बंगाल कैम्पेन सॉन्ग ‘पोरिबर्तनों दरकार, चाई बीजेपी सरकार’ भी बजने लगा. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. जब कई सालों की साधना सिद्धि में बदली है तो चेहरे पर अलग प्रकार की खुशी होती है. आज वो खुशी मुझे बीजेपी कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रही है. उन्होंने आगे कहा कि मैं बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में इस खुशी के मौके पर हर एक कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. यह दिन देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है और ये भरोसा भारतीय लोकतंत्र पर है… यह भरोसा प्रदर्शन की राजनीति, स्थिरता और संकल्प के लिए भी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं. साथ ही मैं भाजपा के हर एक कार्यकर्ता का कोटि-कोटि नमन करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन के अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहला चुनाव था. इस दौरान पार्टी के हर एक कार्यकर्ता का जो अनुभव मिला है वह इस जीत के लिए बहुमूल्य है.

भारत की धरती मदर ऑफ डेमोक्रेसी : PM

पीएम मोदी ने कहा कि कई राज्यों के चुनाव के अलावा विभिन्न उपचुनावों के परिणाम भी घोषित हुए हैं और वह काफी उत्साहजनक हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए हैं. उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता ने आशीर्वाद दिया है हम उनका धन्यवाद देते हैं. इसके अलावा NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मैं इन राज्यों की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इतने मार्जिन से जीत दिलवाने का काम किया है. मोदी ने कहा बताया कि जय-पराजय लोकतंत्र का हिस्सा होता है, लेकिन पांच राज्य की जनता ने पूरे विश्व को बताया है कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है.

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?