M&M Dividend: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हर शेयर पर 33 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी बताई है.
M&M Dividend: आजकल शेयर बाजार में 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजों का दौर चल रहा है. इस दौरान बाजार में लिस्टेड कई सारी कंपनियां अपनी-अपनी तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इनमें से कई ऐसी भी कंपनियां हैं, जो अपने पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दे रही हैं. जब कोई कंपनी फायदे में होती है तो अपने इस मुनाफे की कुछ राशि को अपने पात्र शेयरधारकों को इनाम के रूप में देती है. इसे ही डिविडेंड कहा जाता है.
इस बीच देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने 5 रुपये के फेस वैल्यू पर 660 प्रतिशत के डिविडेंड का ऐलान किया है. इस डिविडेंड को पाने का आपके पास भी मौका है, इसके लिए आपके पोर्टफोलियो में रिकॉर्ड डेट से पहले Mahindra and Mahindra के शेयर्स होने चाहिए. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
हर शेयर पर मिलेंगे 33 रुपये
Mahindra and Mahindra ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 33 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है. इसका मतलब यह है कि जो भी शेयरधारक इस डिविडेंड को पाने के पात्र होंगे, उन्हें हर शेयर पर 33 रुपये मिलेंगे.
क्या है रिकॉर्ड डेट?
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की भी जानकारी दी है. यह एक ऐसी डेट होती है, जिसे कोई भी कंपनी डिविडेंड, बोनस शेयर या राइट्स इश्यू के लिए निर्धारित करती है. मतलब कि अगर आपके पास इस रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी के शेयर हैं तो आपको इसके डिविडेंड या अन्य पात्र फैसलों का फायदा मिल सकता है.
अब यहां हम इस बात को महिंद्रा एंड महिंद्रा के डिविडेंड से ही समझ लेते हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस 33 रुपये के डिविडेंड के लिए 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय की है. अगर आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा का यह डिविडेंड चाहिए तो आपके पास इस रिकॉर्ड डेट से पहले इसके शेयर्स होने चाहिए. रिकॉर्ड डेट यानी 3 जुलाई 2026 के बाद अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर खरीदते हैं तो आपको इसके इस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा.
डिविडेंड पेमेंट
फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस डिविडेंड का भुगतान कंपनी पात्र शेयरधारकों के खाते में 30 जुलाई 2026 के बाद कभी भी कर सकती है.
Mahindra & Mahindra Share Price
Mahindra & Mahindra Share Price की बात करें तो अभी ये शेयर हरे निशान में 1.71 फीसदी (1 बजकर 53 मिनट)बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसका शेयर प्राइस 3158.85 रुपया है.
पहले भी कई बार मिल चुके हैं डिविडेंड
इससे पहले भी Mahindra & Mahindra ने कई बार अपने पात्र शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. जुलाई 2025 में कंपनी ने 25.30 रुपये का डिविडेंड दी थी. जुलाई 2024 में 21.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड, जुलाई 2023 में 16.25 रुपये का डिविडेंड, जुलाई 2022 में 11.55 रुपये का डिविडेंड दी थी.
यह भी पढ़ें: 11.70 रुपये का डिविडेंड, टाटा की इस कंपनी के स्टॉक में जबरदस्त उछाल; आपके पास हैं ये शेयर्स?
