Trisha Krishnan and Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की इलेक्शन में बंपर जीत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस जीत के बाद एक्ट्रेस तृषा के साथ उनकी केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं.
05 May, 2026
साउथ सिनेमा में अगर किसी जोड़ी की केमिस्ट्री की मिसाल दी जाती है, तो वो ‘थलापति’ विजय और तृषा कृष्णन की है. 4 मई, 2026 की तारीख तमिल सिनेमा और राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गई है. एक तरफ जहां फैंस तृषा कृष्णन का बर्थडे मना रहे थे. वहीं, दूसरी तरफ विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अपनी ऐतिहासिक जीत के साथ रीयल नायक’ बनकर सामने आए. ऐसे में आज हम भी आपके लिए विजय और तृषा की उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने उन्हें परदे की सबसे फेवरेट जोड़ी बना दिया.

लियो (Leo)
लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी ‘लियो’ विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने ‘पार्थिबन’ का रोल निभाया है, जो हिमाचल प्रदेश में एक कैफे चलाता है. तृषा ने उनकी पत्नी ‘सत्या’ का कैरेक्टर किया है. दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने इस एक्शन थ्रिलर में जान फूंक दी थी.

गिल्ली (Ghilli)
ये फिल्म इस जोड़ी के करियर का टर्निंग पॉइंट मानी जाती है. साल 2004 में रिलीज हुई ‘गिल्ली’ महेश बाबू की फिल्म ‘ओक्काडु’ की रीमेक थी. इसमें विजय एक कबड्डी प्लेयर ‘वेलु’ बने हैं, जो तृषा यानी धनलक्ष्मी को एक खतरनाक गुंडे मुथुपंडी (प्रकाश राज) से बचाता है. इस फिल्म का जादू ऐसा था कि साल 2024 में जब इसे दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, तो फैंस ने इसे फिर से हिट करा दिया.
यह भी पढ़ेंः70 फिल्में, 30 साल और अब फोर्ट सेंट जॉर्ज की बारी, Vijay की पॉलिटिक्स पड़ रही सब पर भारी!

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)
साल 2024 की इस साइंस फिक्शन फिल्म में विजय एक एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ऑफिसर ‘गांधी’ के रोल में थे. हालांकि, इस फिल्म में तृषा लीड एक्ट्रेस के रोल में नहीं थीं. लेकिन उनके कैमियो ने थिएटर में सीटियां जरूर बजवा दी थीं. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी.

आधी (Aathi)
साल 2005 की इस एक्शन फिल्म में विजय और तृषा दोनों ही अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने के मिशन पर निकलते हैं. इसमें विजय ने ‘आदि’ और तृषा ने ‘अंजलि’ का रोल निभाया है. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ दोनों का एक्शन भी ऑडियन्स को खूब पसंद आया था.

तिरुपाची (Thirupaachi)
ये फिल्म एक भाई की कहानी है जो अपनी बहन की रक्षा के लिए गुंडों से भिड़ जाता है. तृषा ने इसमें ‘सुभा’ नाम की एक चुलबुली और खुशमिजाज लड़की का रोल निभाया है. फिल्म का म्यूज़िक और विजय-तृषा की नोंक-झोंक ने लोगों का खूब दिल जीता. इन सब फिल्मों में विजय और तृषा की जोड़ी ने फैंस को काफी एंटरटेन किया.
यह भी पढ़ेंः धागों से बनाई सोनू सूद की विशाल तस्वीर, MP के युवा कलाकार को मुंबई में मिला सम्मान, टैलेंट देख चौंक जाएंगे आप
