Home Top News Share Market: सेंसेक्स में निचले स्तर से 500 अंकों की रिकवरी, निफ्टी 24000 के ऊपर हुआ बंद

Share Market: सेंसेक्स में निचले स्तर से 500 अंकों की रिकवरी, निफ्टी 24000 के ऊपर हुआ बंद

by Live Times
0 comment
Share Market Today

Share Market Today: 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 12 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं, निफ्टी50 के 16 शेयर हरे में तो 34 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

Share Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुनिया सहित भारत के भी बाजार डगमगाए हुए हैं. इस बीच आज मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स Sensex और Nifty 50 लाल निशान में गिरावट के साथ ही खुले. सेंसेक्स 166 अंकों की गिरावट के साथ 77,103.72 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 67 अंक गिरकर 24,199.30 पर खुला.

हालांकि, मार्केट बंद के दौरान बाजार में निचले स्तर से रिकवरी दिखी है. रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में लगातार 9 कारोबारी दिनों में बिकवाली के बाद सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने नेट खरीदारी शुरू की और 2.836 करोड़ रुपये का निवेश किया. वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी 4 हजार करोड़ से अधिक रुपये बाजार में निवेश किए.

सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत गिरावट पर हुआ बंद

सबसे पहले बात 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की करते हैं. सोमवार को यह 77,269.40 पर बंद हुआ था. आज दिन की शुरुआत इसने 77,103.72 पर खुलकर की. मंगलवार यानी आज सेंसेक्स का हाई 77,151.33 और लो 76,515.03 पर रहा. मार्केट बंद के दौरान इसमें निचले स्तर से करीब 500 अंकों की रिकवरी दिखी है. शेयर बाजार क्लोजिंग के समय सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत (251.61 अंक) की गिरावट के साथ लाल निशान में 77,017.79 पर बंद हुआ.

24032.80 पर बंद हुआ निफ्टी50

निफ्टी50 की बात करें तो यह 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 24032.80 पर बंद हुआ. सोमवार को यह 24,119.30 पर बंद हुआ था. आज निफ्टी50 बाजार में 24,052.60 पर खुला था. इसका हाई 24,081.70 और लो 23,882.05 गया था.

30 में से 12 शेयर हरे निशान में बंद

30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स के 12 शेयर हरे निशान में और 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स के 16 शेयर हरे में तो 34 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए.

घरेलू के अलावा विदेशी निवेशकों का भी निवेश

शेयर बाजार में घरेलू निवेशकों की खरीदारी तो जारी थी, लेकिन विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे थे. इससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था. सोमवार को करीब 9 कारोबारी सत्रों के बाद विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में लौटे और करीब 2.836 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की. वहीं, घरेलू निवेशक भी अपनी खरीदारी को जारी रखते हुए सोमवार को कुल 4,764 करोड़ रुपये का निवेश किया. मार्केट जानकार बताते हैं कि इससे बाजार को पॉजिटिव सपोर्ट मिला.

यह भी पढ़ें: M&M Dividend: 660% का डिविडेंड, हर शेयर पर 33 रुपये पाने का मौका; जानें Record Date

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?