CM Vijay: सीएम विजय ने राज्य में नशीली दवाओं से निपटने के लिए भी बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने एंटी ड्रग यूनिट को बनाने का फैसला किया है.
CM Vijay: तमिलनाडु में आज रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही चंद्रशेखरन जोसेफ विजय एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने राज्य में महिला सुरक्षा समेत तीन बड़े फैसलों पर साइन कर दिया है. सीएम विजय ने कहा कि यह एक नई शुरुआत है. वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय का एक नया युग अब शुरू होता है. वे अब सीएम बनते ही तमिलनाडु की जनता की सेवा में लग गए हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद तीन ऐसी फाइलों पर साइन कर दी, जो जनता के लिए खास तोहफा भी मानी जा रही हैं.
महिला सुरक्षाबल का गठन
तमिलनाडु के मुख्यमनंत्री विजय ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है. उन्होंने इसका ध्यान रखते हुए सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद महिला सुरक्षा बल के गठन को लेकर बड़ा फैसला किया. उन्होंने इसकी फाइल पर साइन भी कर दी. सीएम विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स के गठन करने का फैसला किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं. लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया. अपने इस पहले भाषण में सीएम विजय ने लोगों से एक आग्रह भी किया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए वादे को पूरा करने के लिए उन्हें उचित समय भी दिया जाए.
हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री
टीवीके प्रमुख अपने चुनावी वादे को पूरा करने पर काम करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने राज्य की जनता के लिए बिजली फ्री को लेकर भी एक बड़ा फैसला किया है. सीएम बनते ही विजय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री करने का फैसला किया. उन्होंने इसकी फाइल पर भी साइन कर दी.
एंटी ड्रग यूनिट का गठन
सीएम विजय ने राज्य में नशीली दवाओं से निपटने के लिए भी बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने एंटी ड्रग यूनिट को बनाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विजय ने सीएम बनते ही एंटी ड्रग यूनिट के गठन को लेकर अपने फैसले की फाइल पर साइन कर दी.
विजय के साथ 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ
आज चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में एक्टर से नेता बने टीवीके प्रमुख चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. विजय के अलावा कुल 9 विधायकों व नेताओं को भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इनमें थिरू एन. आनंद, आधव अर्जुन, अरुण राज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरामनन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और एस. कीर्तना के नाम शामिल हैं.
मालूम हो कि विजय की पार्टी टीवीके को कांग्रेस से 5 विधायक, सीपीआई के 2 विधायक, सीपीआई-एम के 2 विधायक, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के कुल 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. उनकी पार्टी टीवीके को 108 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, जिसको देखते हुए टीवीके को इन पार्टियों का समर्थन मिल गया.
यह भी पढ़ें: CM Vijay: तमिलनाडु में ‘थलापति राज’, चंद्रशेखरन जोसेफ विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
News Source: PTI
