Home Top News एक बार फिर से हिमंता के हाथों होगी असम की कमान, चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता

एक बार फिर से हिमंता के हाथों होगी असम की कमान, चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता

by Amit Dubey
0 comment
Himanta Biswa Sarma

Himanta Biswa Sarma: बीते 4 मई को आए असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है.

Himanta Biswa Sarma: असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने जा रही है. वहीं, एक बार फिर से राज्य की कमान हिमंता बिस्वा सरमा के हाथों में होगी. जी हां, असम विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 126 सीटों में से भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके साथ ही इसके सहयोगी दल असम गण परिषद ने 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भी 10 सीटें हासिल की हैं. इस तरह से एनडीए के खाते में कुल 102 सीटें आईं हैं, जो बहुमत (64 सीटें) के आंकड़ों से काफी अधिक है.

असम में सरकार बनाने के लिए आज रविवार को प्रदेश के गुवाहाटी में एनडीए दल की बैठक हुई. इसमें बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सर्व सम्मति से असम के अगले मुख्यमंत्री के रूप में Himanta Biswa Sarma के नाम का ऐलान किया.

लगातार दूसरी बार सीएम बनेंगे हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के सीएम बनेंगे. आज एनडीए विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि हिमंता बिस्वा सरमा को असम विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का नेता चुना गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के आठ विधायकों ने सरमा के नाम को विधायक दल के नेता के रूप में प्रस्तावित किया था. यहां बता दें कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को असम में मुख्यमंत्री के नाम और चयन की जिम्मेदारी दी गई थी. नड्डा केंद्रीय पर्यवेक्षक तो सैनी सह-पर्यवेक्षक बनाए गए थे.

जेपी नड्डा ने कहा कि एनडीए गठबंधन में बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी हिमंता बिस्वा सरमा को सीएम के रूप में समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में भाजपा के सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भी सरमा के नामांकन का समर्थन किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एनडीए के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया.

126 में से किस पार्टी को मिली कितनी सीट?

असम विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 126 है. इनमें से सबसे अधिक सीट भाजपा को मिली हैं. बीते 4 मई को आए असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है. भाजपा के सहयोगी दल Bodoland Peoples Front (BOPF) के खाते में 10 और Asom Gana Parishad (AGP) के भी खाते में 10 सीटें गई हैं. इनके अलावा All India United Democratic Front (AIUDF) ने 2 सीट, Raijor Dal (RJRD) ने भी दो सीट और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं एस. कीर्तना, जिन्होंने एकमात्र महिला मंत्री के रूप में विजय कैबिनेट में बनाई जगह?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?