Home Latest News & Updates संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब में AAP का प्रदर्शन, ED-BJP के खिलाफ लगाए नारे; जानें मामला

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब में AAP का प्रदर्शन, ED-BJP के खिलाफ लगाए नारे; जानें मामला

by Sachin Kumar
0 comment
AAP protests against BJP ED action Punjab minister Sanjeev Arora

Punjab Politics : पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद AAP ने बीजेपी का विरोध किया है. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाए.

Punjab Politics : पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को पूरे पंजाब में BJP के खिलाफ प्रदर्शन किया. AAP ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग का कर रहे हैं. AAP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पुतले जलाए और उसके खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को हाथों में कई सारी तख्तियां भी ले रखी थी, जिस पर लिखा- ‘ED-BJP गठबंधन मुर्दाबाद’.

पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

प्रदर्शन निदेशालय (ED) ने शनिवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. यह मामला 100 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है. अरोड़ा से जुड़ी कुछ कंपनियों पर भी आरोप है. वहीं, अरोड़ा को हिरासत में लेने से पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की गई थी. जहां AAP ने अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी से प्रेरित कदम बताया था. वहीं, हेम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड ने कहा कि उसे कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और अरोड़ा इस कंपनी में निदेशक के पद पर विराजमान थे.

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

वहीं, कंपनियों का कहना है कि वह सभी वैधानिक अधिकारियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है और आगे भी करती रहेंगी. दूसरी तरफ जालंधर में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने अरोड़ा के खिलाफ ED की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने यह भी कहा कि जांच एजेंसी AAP नेताओं के खिलाफ मनमानी करने के लिए BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. भगत ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र लगातार पंजाब के विकास रोकने के लिए हर तरह का हथकंडा आजमा रही है. वहीं, पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि यह ED का गलत इस्तेमाल सिर्फ AAP नेताओं के खिलाफ कर रही है और उनके ठिकानों पर छापे मार रही है. इससे पता चलता है कि केंद्र मनमानी कर रही है.

जनकल्याण योजनाओं से घबराई बीजेपी

इसके अलावा होशियारपुर में AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि BJP-AAP नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ED और CBI का गलत इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से लगातार किए जा रहे जन कल्याण कार्यों से बीजेपी घबरा गई है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर सताने लगा है. यही वजह है कि वह जब अच्छे कार्यों में AAP की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं तो वह अब छापेमारी करके हमारे नेताओं को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. लुधियाना, मोहाली, बरनाल और दूसरी जगहों पर भी इस तरह के प्रदर्शन सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- हंतावायरस से प्रभावित शिप पहुंचा स्पेन के कैनेरी द्वीप, 2 भारतीय भी हैं सवार; जानें क्या बोला WHO?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?