Home Latest News & Updates यूपी में 2027 चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, आज योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

यूपी में 2027 चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, आज योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार

by Amit Dubey
0 comment
Yogi Cabinet Expansion

Yogi Cabinet Expansion: प्रदेश में मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है. अभी सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कुल 54 मंत्री हैं और 6 पद खाली हैं.

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में आज एक खास बदलाव होने की उम्मीद है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यूपी की बीजेपी सरकार के सीएम योगी आदित्यनाथ वाले मंत्रिमंडल का आज विस्तार होने वाला है. इसमें 6 नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है क्योंकि ये पद खाली भी हैं. इस दौरान कुछ नए चेहरे भी देखने को मिल सकते हैं. यह हालिया सरकार का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है. संभावना है कि विपक्ष के कुछ बागियों और बीजेपी के करीबी नेताओं को भी मौका मिल सकता है.

अगले साल यानी 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की यह प्लानिंग क्या कुछ चमत्कार करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा. लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार की खबर से प्रदेश की सत्ता के गलियारे में हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राज्य की राजनीति में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का खास ख्याल रखा जाएगा.

सीएम योगी ने की थी राज्यपाल से मुलाकात

बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के लोकभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी. इस बीच यह खबर चलने लगी कि योगी सरकार में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को हो सकता है और नए मंत्रियों का आज शपथ ग्रहण भी संभव है. सीएम योगी का राज्यपाल से मिलना मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच खास माना जा रहा है. वहीं, एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और उन्हें लालचंद राम द्वारा लिखित किताब ‘भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा’ की एक प्रति भेंट की.

विपक्ष के बीजेपी करीबी नेताओं पर भी नजर

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यूपी में यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है. पीटीआई के अनुसार, विपक्षी खेमों के उन नेताओं सहित कई और नामों पर भी विचार किया जा रहा है, जो बीजेपी के करीब आ गए हैं. इसके अलावा पार्टी के कुछ अनुभवी नेता भी शामिल हैं. इन्हें लेकर सीएम योगी की सरकार के द्वारा कुछ खास फैसले करने की संभावना है. योगी सरकार की नजर विपक्ष के बागियों पर भी है.

यूपी में कुल 54 मंत्री 6 पद हैं खाली

बता दें कि यूपी में कुछ विधानसभा सीटों की संख्या 403 है. बहुमत के लिए किसी भी पर्टी को 202 सीटों को जीतना जरूरी होता है. वहीं, प्रदेश में मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 60 हो सकती है. अभी सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कुल 54 मंत्री हैं और 6 पद खाली हैं.

यह भी पढ़ें: थलापति का शपथ ग्रहण, आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे TVK प्रमुख विजय

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?