Home Latest News & Updates पुतिन ने जेलेंस्की पर युद्धविराम तोड़ने का लगाया आरोप, खेरसॉन में हुई गोलीबारी; यूक्रेन ने कही ये बात

पुतिन ने जेलेंस्की पर युद्धविराम तोड़ने का लगाया आरोप, खेरसॉन में हुई गोलीबारी; यूक्रेन ने कही ये बात

by Sachin Kumar
0 comment
Russia accuses Ukraine violating US-brokered three-day truce

Russo-Ukrainian War : अमेरिकी मध्यस्थता के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के लिए संघर्ष विराम की घोषणा कर दी गई. इसी बीच पुतिन ने कीव पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

Russo-Ukrainian War : रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से ज्यादा युद्ध चलते हो गए हैं और अभी तक शांति के किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं. दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे हैं. इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान यूक्रेन को हुआ. इसी बीच अमेरिकी मध्यस्थता की वजह से रूस और यूक्रेन ने तीन दिनों का संघर्षविराम का ऐलान कर दिया. वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जेलेंस्की पर संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाया है. वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि बीते 24 घंटों में रूसी ड्रोन और तोप के हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं.

मास्को ने सीजफायर उल्लंघन का लगाया आरोप

मास्को की तरफ से नियुक्त किए गए व्लादिमीर साल्डो ने बताया कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र के रूसी कब्जे वाले हिस्से में यूक्रेनी गोलीबारी से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इसके अलावा रूसी रक्षा मंत्रालय ने कीव पर एक हजार से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. मंत्रालय ने यह भी कहा कि इसका पुरजोर तरीके से जवाब भी दिया गया है. दूसरी तरफ यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस ने हमले किए हैं. हालांकि, अमेरिकी मध्यस्थता वाले सीजफायर के उल्लंघन करने का सीधा आरोप कीव ने मास्को पर नहीं लगाया है. यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिजिया इलाके के प्रमुख इवान फेडोरोव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तोपखाने और ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं.

ड्रोन हमले में एक इमारत को पहुंचा नुकसान

वहीं, खारकीव के क्षेत्र प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनिएहुबोव ने शनिवार को बताया कि रूस ने ड्रोन से हमला किया, जिसमें बहुमंजिला इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. साथ ही इस हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि रूस और यूक्रेन ने उनकी उस अपील को मान लिया है, जिसमें शनिवार से सोमवार तक युद्धविराम करने का आग्रह किया गया था. यह संघर्ष विराम रूस के ‘विक्ट्री डे’ के मौके पर रखा गया है, जो जर्मनी की हार की याद में रूस में हर साल मनाया जाता है. ट्रंप ने यह भी बताया था कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कैदियों की अदला-बदली भी होगी. साथ ही यह संघर्ष विराम इस युद्ध के अंत की शुरुआत हो सकती है.

जानें क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?

संघर्षविराम को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी अधिकारियों को डर है कि 9 मई को मास्को में होने वाली परेड के दौरान रेड स्क्वायर के ऊपर ड्रोन मंडरा सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जेलेंस्की ने मजाकिया अंदाज में घोषणा की कि रूसी परेड को बिना किसी रुकावट चलने के लिए यह फैसला लिया गया है. वहीं, क्रेमलिन ने इस टिप्पणी को ‘बेवकूफी भरा मजाक’ कहकर मामले को टाल दिया.

यह भी पढ़ें- क्या ईरान का संघर्षविराम मुश्किल में पड़ा? कतर तट के पास मालवाहक जहाज में लगी आग

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?