262
26 December 2023
देश में कोविड-19 के नये वेरियंट जेएन.1 का पता चला है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो भारत में कोविड-19 के नये स्वरूप जेएन.1 के 69 मामले अब तक दर्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए है। कोरोना मरीजों की तादात बढ़कर 4,170 तक जा पहुंची। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 के कुल मामले 4.50 करोड़ पर पहुंच गए है।
यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें
