Home विज्ञानप्रौद्योगिकी भारतीय नौसेना को मिली ताकत, स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है ‘INS इंफाल’

भारतीय नौसेना को मिली ताकत, स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है ‘INS इंफाल’

by Live Times 26 December 2023, 4:44 PM IST (Updated 26 July 2025, 4:20 PM IST)
26 December 2023, 4:44 PM IST (Updated 26 July 2025, 4:20 PM IST)
भारतीय नौसेना को मिली ताकत, स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है

26 दिसंबर 2023

स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल युद्धपोत ‘INS इंफाल’ को मंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार मौजूद रहे। ‘INS इंफाल’ लंबी दूरी की सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता से लैस है।

पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि ‘INS इंफाल’ पहला युद्धपोत है, जिसका नाम पूर्वोत्तर के किसी शहर के नाम पर रखा गया है।

‘INS इंफाल’ नौसेना की ओर से स्वदेशी तौर पर डिजाइन किए गए ‘विशाखापत्तनम’ श्रेणी के चार विध्वंसक युद्धपोतों में से तीसरा युद्धपोत है। इसे नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। इसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई ने बनाया है।

आपको बता दें कि बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद ‘INS इंफाल’ को 20 अक्टूबर को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?