Home अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमला कर ‘फंस’ गए हमलावर – राजनाथ सिंह  

जहाजों पर हमला कर ‘फंस’ गए हमलावर – राजनाथ सिंह  

by Live Times
0 comment
जहाजों पर हमला करने वालों को ‘पाताल’ से भी ढूंढ निकालेंगे-राजनाथ सिंह

26 दिसंबर 2023

जहाजों पर हमला करने वालों को ‘पाताल’ से भी ढूंढ निकालेंगे-राजनाथ सिंह

भारत सरकार ने हाल ही में वाणिज्यिक पोत ‘एमवी केम प्लूटो’ और ‘एमवी साईबाबा’ पर ड्रोन से किए गए हमले को गंभीरता से लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को समुद्र की गहराई से भी ढूंढकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने इन हमलों के बाद भारत ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों से निपटने के लिए चार विध्वंसक तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पी-8आई विमान, डोर्नियर्स, सी गार्डियन, हेलीकॉप्टर और तटरक्षक जहाज को समुद्री डकैती और ड्रोन हमलों के खतरों का मुकाबला करने के लिए संयुक्त रूप से तैनात किया गया है।

‘एमवी केम प्लूटो’ का क्या है मामला ?

23 दिसंबर 2023 को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन से हमला किया गया था। जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किये। मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने जहाजा को सुरक्षा दी।

‘एमवी साईबाबा’ का क्या है मामला ?

भारतीय चालक दल के 25 सदस्यों के साथ गैबॉन के ध्वज वाले वाणिज्यिक कच्चे तेल टैंकर पर ‘एमवी साईबाबा’ कथित तौर पर दक्षिणी लाल सागर में ड्रोन हमला हुआ था। भारतीय अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि वाणिज्यिक तेल टैंकर भारतीय ध्वज वाला जहाज नहीं था।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?