Home राष्ट्रीय महिलाओं मे दिखा राहुल का क्रेज़

महिलाओं मे दिखा राहुल का क्रेज़

अपनी लाईन छोड़कर, राहुल का किया स्वागत

by Farha Siddiqui
0 comment
women crazy for rahul

18 January 2024

देश के करीब 15 राज्यों से होकर गुज़रने वाली राहुल की यात्रा से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जब महिलाओं में राहुल का क्रेज़ दिखा। असम के जोरहाट में नई घोषित सरकारी योजना का फॉर्म लेने के लिए कतारों में खड़ी महिलाओं ने, जैसे ही राहुल को देखा, वो सब कुछ छोड़कर राहुल का स्वागत करने आ गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिवसागर से जैसे ही मरियानी शहर पहुंचे, तो तमाम महिलाएं सरकारी केंद्र के बाहर खड़ी थी। जैसे ही इन महिलाओं ने राहुल गांधी के काफिले को देखा, सभी महिलाएं अपनी अपनी लाईन छोड़कर राहुल गांधी के पास उनसे मिलने पहुंच गई। फिर राहुल ने अपनी बस से बाहर निकलकर उनसे बाते की। कईं महिलाओं ने राहुल के पैर भी छुए। महिलाओं ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

कांग्रेस महासचिव ने तस्वीरें की पोस्ट

राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांचवें दिन, महिलाओं में राहुल गांधी के लिए खासा उत्साह देखा गया है। असम के लिए न्याय की शुरुआत हो चुकी है। वही कांग्रेस ने इसको लेकर राज्य सरकार को घेरा और कहा कि सरकार ने फॉर्म वितरण की तारीख ऐसे तय की, कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तारीख से टकराए।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?