Home मनोरंजन अनुष्का-विराट दूसरी बार बनें माता-पिता, वामिका के भाई का रखा ये नाम

अनुष्का-विराट दूसरी बार बनें माता-पिता, वामिका के भाई का रखा ये नाम

अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म

by Preeti Pal
0 comment
अनुष्का-विराट दूसरी बार बनें माता-पिता, वामिका के भाई का रखा ये नाम

21 February 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के घर खुशियों ने दस्तक दी हैं। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। खुद विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए फैंस को ये खुशखबरी दी है। विराट-अनुष्का 15 फरवरी को दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। फैंस कल से ही कपल को इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया साइट्स के ज़रिए बाधाई दे रहे हैं।

बेटे का नाम

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है। हाल ही में विराट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘हमें ये बात आप सभी को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का दुनिया में वेलकम किया है। अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में हम आपका सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’ इस पोस्ट के बाद से लोगों ने शुभकामनाओं की लाइन लगा दी।

इटली में हुई थी शादी

बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा और खिलाड़ी विराट कोहली 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। कपल ने इटली में शादी की थी। काफी वक्त से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। हालांकि, कपल ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें : मनोरंजन समाचार, Entertainment मूवी News, सिनेमा Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?