Home राज्य प्रधानमंत्री मोदी ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दिए ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’

प्रधानमंत्री मोदी ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दिए ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’

पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्रियों को दी शुभकामनाएं

by Pooja Attri
0 comment
प्रधानमंत्री मोदी ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को दिए अंतरिक्ष यात्री पंख

27 February 2024

पीएम मोदी ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। जिनमें अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला हैं। पीएम मोदी ने 4 अंतरिक्ष यात्रियों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ दिए। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र यानी वीएसएससी का दौरा किया। पीएम मोदी ने वहां लगभग 1800 करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा में एसएलवी एकीकरण सुविधा, महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा और वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने गगनयान मिशन के विकास की भी समीक्षा की।

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए पीएम ने बजाई तालियां

पीएम मोदी ने सभा की शुरूआत अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खड़े होकर तालियां बजाकर की। इसके बाद पूरा हॉल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। उसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के लिए एक ऐसा अवसर है, जब वर्तमान पीढ़ी राष्ट्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर गर्व कर सकती है। प्रधानमंत्री ने अयोध्या से बने नए ‘काल चक्र’ की शुरुआत के बारे में अपने बयान को याद करते हुए कहा कि भारत लगातार विश्व में अपना विस्तार कर रहा है। इसकी झलक देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में देखी जा सकती है।

पीएम मोदी अंतरिक्ष यात्रियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की चंद्रयान सफलता को भी याद किया। कहा, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। उन्होंने कहा आज शिव-शक्ति पॉइंट पूरी दुनिया को भारतीय शक्ति के बारे में बता रहा है। उन्होंने चार गगनयान यात्रियों के परिचय को एक ऐतिहासिक अवसर बताया। पीएम ने कहा वो सिर्फ 4 नाम या व्यक्ति नहीं हैं, वो 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को अंतरिक्ष में ले जाने वाली चार ‘शक्तियां’ हैं। उन्होंने आगे कहा 40 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। प्रधानमंत्री ने मनोनीत अंतरिक्ष यात्रियों को पूरे देश की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन जब पीएम को गगनयान के बारे में जानकारी दी गई। पीएम ने इस बात पर खुशी जताई कि गगनयान के ज्यादा टूल्स भारत में ही बने हैं। पीएम ने कहा कि आज जो परियोजनाएं दी गई हैं उनसे नई नौकरियां पैदा होंगी और भारत का मान बढ़ेगा।

अंतरिक्ष कार्यक्रम में नारी शक्ति की भूमिका

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में नारी शक्ति की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधान मंत्री ने कहा चाहे वो चंद्रयान हो या गगनयान, महिला वैज्ञानिकों के बिना ऐसी किसी भी परियोजना की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि इसरो में 500 से ज्यादा महिलाएं पदों पर हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?