Home मनोरंजन 6 दशकों में की 200 से ज्यादा फिल्में, जन्मदिन पर देखें ‘जंपिंग जैक’ जितेंद्र की ये सुपरहिट मूवीज

6 दशकों में की 200 से ज्यादा फिल्में, जन्मदिन पर देखें ‘जंपिंग जैक’ जितेंद्र की ये सुपरहिट मूवीज

by Neha Singh
0 comment
Jeetendra Birthday

Jeetendra Birthday: आज दिग्गज एक्टर जीतेंद्र का जन्मदिन है. जीतेंद्र ने 6 दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है. आज जन्मदिन पर जानें उनके करियर की सबसे हिट फिल्में.

7 April, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र आज 7 अप्रैल को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. जीतेंद्र ने 6 दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया है. उन्होंने अपने करियर में 226 फिल्में की हैं, जिनमें 100 से ज्यादा फिल्में हिट हुई थीं. जीतेंद्र का चार्म इतना ज्यादा था कि सफेद जूते और डांस के लिए उन्हें ‘जंपिंग जैक’ कहा जाता था. बता दें, जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है. जितेंद्र ने खुद बताया है कि इंड्स्ट्री में काम के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले हैं. उनकी पहली सैलरी केवल 150 रुपए थी. लेकिन टैलेंट ने उन्हें उस समय का सबसे महंगा स्टार बना दिया. आज जन्मदिन पर जानें उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में.

फर्ज

फर्ज एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जितेंद्र एक भारतीय एजेंट को रोल निभाते हैं. फिल्म की कहानी देशभक्ति और सस्पेंस से भरी हुई है. इसके देशभक्ति गानों और स्टाइलिश प्रजेंटेशन ने फिल्म को हिट बना दिया था. इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की थी और जितेंद्र को स्टारडम तक पहुंचा दिया था.

हिम्मतवाला

यह फिल्म एक गांव की मसाला एंटरटेनर है, जिसमें जितेंद्र ने एक गरीब लेकिन बहादुर नौजवान का रोल किया है. श्रीदेवी के साथ उनकी जोड़ी बहुत हिट हुई थी. फिल्म के गाने और डांस स्टेप्स बहुत पॉपुलर हुए और इसने 1980 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस हासिल की. हिम्मतवाला ने 13 करोड़ की बंपर कमाई की थी.

तोहफा

यह एक इमोशनल लव ट्रायंगल कहानी है जो दो बहनों और एक आदमी के बीच के मुश्किल रिश्ते को दिखाती है. जितेंद्र ने प्यार और ड्यूटी के बीच फंसे एक आदमी का रोल किया है. फिल्म के गाने और ड्रामा दर्शकों को बहुत पसंद आए. तोहफा ने 10 करोड़ की कमाई की थी.

मवाली

इस फिल्म में, जितेंद्र ने एक शरारती लेकिन अच्छे दिल वाले नौजवान का रोल किया है जो समाज में अन्याय के खिलाफ लड़ता है. इसमें कॉमेडी, एक्शन और रोमांस का अच्छा मिक्सचर है. श्रीदेवी के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म के एंटरटेनमेंट को दर्शकों ने खूब पसंद किया. मवाली 9 करोड़ की कमाई के साथ हिट साबित हुआ थी.

जस्टिस चौधरी

यह फिल्म फैमिली ड्रामा और एक्शन से भरपूर है, जिसमें जितेंद्र ने डबल रोल किया है. फिल्म की कहानी में एक बिखरा हुए परिवार, न्याय और बदले पर आधारित है. उनकी दमदार एक्टिंग और इमोशनल सीन दर्शकों के दिलों में बस गए, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. जस्टिस चौधरी ने 7 करोड़ रुपए कमाए थे.

कारवां

यह एक रोमांचक रोड फिल्म है जिसमें एक लड़की अपनी जिंदगी से भागकर एक काफिले के साथ सफर करती है. जीतेंद्र ने एक मजबूत सपोर्टिंग रोल निभाया. फिल्म के गाने, खासकर “पिया तू अब तो आजा,” आज भी पॉपुलर हैं और इसे क्लासिक का दर्जा दिलाया है. कारवां 3.6 करोड़ की कमा पाई थी.

हमजोली

यह फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी और रोमांस पर बनी है, जिसमें गलतफहमियों और मजेदार घटनाओं की कहानी दिखाई गई है. जीतेंद्र के चुलबुले अंदाज और कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म के गाने भी हिट रहे और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. हमजोली ने 5 करोड़ की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें- 18वें दिन भी Dhurandhar 2 का तूफान, बनी 1000 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, चौंका देगा वर्ल्ड वाइड कलेक्शन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?