Home Top News महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर और 5 KG वाले ‘छोटू’ के बढ़े दाम; देखें नई कीमत

महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर और 5 KG वाले ‘छोटू’ के बढ़े दाम; देखें नई कीमत

by Amit Dubey 1 June 2026, 9:12 AM IST (Updated 1 June 2026, 9:21 AM IST)
1 June 2026, 9:12 AM IST (Updated 1 June 2026, 9:21 AM IST)
Commercial LPG Cylinder

Commercial LPG Cylinder: पश्चिम एशिया संकट ने दुनिया के कई देशों को प्रभावित किया है. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने दुनिया की एनर्जी सप्लाई (खासकर गैस, तेल) के लिए अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बीते 28 फरवरी के बाद से बाधित कर दिया है. इसका कुप्रभाव भारत समेत दुनिया के कई देशों में तेल और गैस के दाम पर पड़ रहा है.

सप्लाई चैन बाधित होने से पहले की तरह देश में गैस और तेल का आयात नहीं हो पा रहा है. इससे इनकी कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. इससे भारत में महंगाई लोगों को झटका पर झटका दे रही है. ताजा खबर देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और 5 केजी वाले सिलेंडर (छोटू) के बढ़े दाम को लेकर है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

अब 3,113.50 रुपये में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर

यहां बात सबसे पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम को लेकर करते हैं. हमारे देश में होटलों और रेस्तरां समेत अन्य व्यवसायों (नियम के तहत) के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर का उपयोग होता है. इसका वजन घरेलू सिलेंडर से अधिक यानी 19 किलोग्राम होता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज 1 जून को देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

देश की राजधानी दिल्ली में पहले कमर्शियल LPG का सिलेंडर 3071.50 रुपये का मिलता था, जिसमें अब 42 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. अब इसकी नई कीमत 3113.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम कमर्शियल LPG सिलेंडर हो गई है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद से देश में महंगाई और बढ़ने की आशंका है. हालांकि, यहां राहत वाली बात यह है कि अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. इसकी कीमत 913 रुपये प्रति सिलेंडर ही है.

एक महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी

बता दें कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ठीक एक महीने में दूसरी बार यह बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ाए गए थे. उसके बाद देश में होटलों और रेस्तरां में खाने के सामानों के भी दाम बढ़ गए थे, जिससे महंगाई का झटका सीधे आम इंसान को लगा. अब एक बार फिर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. इस बार की यह बढ़ोतरी 42 रुपये प्रति सिलेंडर की है.

5केजी वाले सिलेंडर का भी बढ़ा दाम

अब बात 5 केजी वाले एलपीजी सिलेंडर की करते हैं. इसको छोटू सिलेंडर भी कहा जाता है. इसकी कीमत में 11 रुपये की बढ़त करने की सूचना है. देश में 5 केजी वाले एफटीएएल यानी कि फ्री ट्रेड LPG की कीमत 5 रुपये बढ़ाकर अब 821.50 रुपये करने का फैसला किया गया है. इन सिलेंडरों का इस्तेमाल खासकर के घर से दूर या शहर में रह रहे छात्र, मजदूर, छोटा परिवार समेत अन्य लोग करते हैं.

Plastic Currency Notes: क्या भारत में जल्द आने वाले हैं प्लास्टिक के नोट? जानें RBI की प्लानिंग

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?