Share Market Today: पश्चिम एशिया में जारी तनातनी ने भारत सहित दुनिया के कई देशों के बाजारों को प्रभावित किया है. इसकी वजह से विदेशी निवेशकों ने काफी बिकवाली भी की. बीते ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. तब 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 1092 अंकों की गिरावट दिखी थी, वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 21,105.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. एक दिन में इतनी बड़ी बिकवाली ने भी मार्केट को तगड़ा झटका दिया था.
आज 1 जून सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला है. स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइट (BSE, NSE) के अनुसार, सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी दिखी है. इसके अलावा निफ्टी भी 23700 पर कारोबार करते हुए दिखा. आइए जानते हैं किन शेयरों में दिखी तेजी और किसमें आई सुस्ती.
सेंसेक्स में उछाल
सोमवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में उछाल दिखा. यह आज हरे निशान में 75,203.02 के लेवल पर खुला. यह सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर 319 अंकों से अधिक की तेजी के साथ हरे निशान में 75,094.80 पर कारोबार करते हुए दिखा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 9 शेयर लाल में कारोबार करते हुए दिखे बाकी के 21 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे. शेयर बाजार में लाल निशान का मतलब गिरावट और हरे निशान का मतलब तेजी यानी उछाल होता है.

इन शेयरों में तेजी और गिरावट
उछाल की बात करें तो इनमें इंडिगो में 4.64 फीसदी की तेजी, Asian Paint में 3.58 फीसदी की तेजी और टाटा ग्रुप की टीसीएस में 2 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, इटरनल (जोमैटो) में 0.92 फीसदी की गिरावट, एनटीपीसी में 0.92 प्रतिशत की गिरावट और कोटक बैंक में 0.57 फीसदी की सुस्ती दिखी. बता दें कि बीते कारोबारी सत्र शुक्रवार को 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 1092.06 अंकों की बड़ी गिरावट दिखी. यह लाल निशान में 1.44 फीसदी गिरकर 74,755.74 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा.

निफ्टी में भी आई तेजी
सेंसेक्स के अलावा शेयर बाजार के 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी में भी तेजी दिखी. यह आज हरे निशान में 23,654.50 के लेवल पर खुला. अभी इसमें 0.40 फीसदी की तेजी दिखी. यह 95.20 अंकों की बढ़त के साथ 23,642.95 पर कारोबार करते हुए दिखा. इसके कुल 50 शेयरों में से 32 हरे में और 18 लाल निशान में कारोबार करते हुए पाए गए. बता दें कि निफ्टी में बीते कारोबारी सत्र में 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. शुक्रवार को मार्केट बंद के दौरान निफ्टी 359.40 अंक गिरकर लाल निशान में 23,547.75 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा था.
महंगाई का झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर और 5 KG वाले ‘छोटू’ के बढ़े दाम; देखें नई कीमत
