Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और घरेलू मांग को देखते हुए सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव नजर आ रही है. आज शनिवार होने की वजह से मार्केट बंद है, लेकिन बीते कारोबारी सत्र में इन कीमती धातुओं में कभी तेजी तो कभी सुस्ती दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सोने-चांदी के भाव में ताजा अपडेट 29 मई का है.
27 मई के मुकाबले 29 मई को गोल्ड और सिल्वर की प्राइस में थोड़ी तेजी दिखी. हालांकि, एक ग्राम सोने की कीमत में सुस्ती दिखी. बकरीद पर 28 मई को मार्केट बंद था. 29 मई को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15646 रुपये रही. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14,332 रुपये दिखी जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 11735 रुपये है. अब आइए जानते हैं पिछले पांच दिनों में कैसी रही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों की चाल.
पिछले पांच दिनों में गोल्ड के भाव
यहां सबसे पहले बात हम गोल्ड की करेंगे. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 29 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 43 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 851 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 17 हजार 782 रुपये रहा. 28 मई को बकरीद के अवसर पर मार्केट बंद था, इसलिए इस दिन कोई अपडेट नहीं हुआ. अब बात 25 से 27 मई तक की गोल्ड-सिल्वर की कीमतों की करेंगे.
25 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 622 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 45 हजार 298 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 18 हजार 967 रुपये रहा. 26 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 722 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 473 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 18 हजार 292 रुपये रहा.
वहीं, 27 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 40 रुपये रहा. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार 849 रुपये जबकि 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 17 हजार 780 रुपये रहा.
बीते दिनों में कैसी रही चांदी की कीमत?
अब बात चांदी की करेंगे. 29 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 63 हजार 966 रुपये थी. 27 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 61 हजार 710 रुपये, 26 मई को 2 लाख 66 हजार 350 रुपये रही. वहीं, 25 मई को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 69 हजार 754 रुपये थी. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने Google पर क्यों लगाया 30 लाख का जुर्माना? जानें क्या है पूरा मामला
