Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन मिला-जुला नजर आ रहा है. सुबह बाजार ने हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत की. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कई सेक्टर्स में शानदार खरीदारी देखने को मिली. वहीं, सेंसेक्स और निफ्टी ज्यादा ऊपर नहीं जा सके. लेकिन फिर भी पावर, मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स सेक्टर ने इन्वेस्टर्स का मूड बढ़िया कर दिया. सुबह ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स करीब 170 पॉइन्ट तक फिसल गया. वहीं, निफ्टी 23,900 के नीचे ट्रेड करता नजर आया. इसके बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में अच्छी तेजी देखने को मिली. यानी बड़े शेयर भले थोड़ा प्रेशर में रहे हों, लेकिन छोटे और मिडकैप शेयर्स में इन्वेस्टर्स का भरोसा कायम रहा.
इन शेयर्स में तेज़ी
दिन के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले शेयर्स में NTPC का नाम सबसे आगे रहा. कंपनी के शेयर करीब 2 प्रतिशत तक उछल गए. ये 12 वीक हाई पर ट्रेड करते दिखे. बाजार में चर्चा है कि पावर सेक्टर में बढ़ते इन्वेस्टमेंट और फ्यूचर की भारी डिमांड की वजह से इन्वेस्टर्स इस सेक्टर पर काफी भरोसा दिखा रहे हैं. इसी तरह टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जैसे मेटल शेयरों में भी खरीदारी का माहौल बना रहा. मेटल इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत तक चढ़ गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी से आने वाले टाइम में मेटल कंपनियों को फायदा मिल सकता है.
ये रही कमज़ोर कड़ी
वहीं, दूसरी तरफ बैंकिंग और आईटी सेक्टर थोड़ा कमजोर नजर आए. HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. ब्लॉक डील की खबरों के बीच बैंक का स्टॉक आज प्रेशर में है. इसके अलावा कोल इंडिया, ONGC और IT सेक्टर के कुछ बड़े शेयर्स में भी बिकवाली देखने को मिली. इसके अलावा आज बाजार में कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और बड़े ऑर्डर भी चर्चा है. साथ ही कैनरा बैंक ने 2 जून को बोर्ड मीटिंग बुलाने की अनाउंसमेंट की है. इस बैठक में बैंक FY27 के लिए फंड जुटाने की प्लानिंग पर फैसला करेगा. खबर आते ही बैंक के शेयर्स में हल्की तेजी देखी गई.
Gold Silver Price Today: एक दिन में 3400 रुपये गिरी चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें ताजा भाव
ग्रीन एनर्जी और फार्मा
ग्रीन एनर्जी सेक्टर भी आज फोकस में रहा.सात्विक ग्रीन एनर्जी को 171 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी सोलर पीवी मॉड्यूल सप्लाई करेगी. इस खबर के बाद शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं, फार्मा सेक्टर में प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का प्रोफिट 54 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा. इसके बाद शेयर करीब 8 प्रतिशत तक उछल गए. इन्वेस्टर्स ने कंपनी के मजबूत नतीजों का जमकर स्वागत किया.
FII की बिकवाली
आज फॉरेन इन्वेस्टर्स यानी FII ने 2,408 करोड़ रुपये की बिकवाली की. वहीं, घरेलू निवेशकों यानी DII ने 1,361 करोड़ रुपये की खरीदारी की. यही वजह रही कि बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आई. इसके अलावा भारतीय रुपये में भी हल्की कमजोरी देखने को मिली. रुपया डॉलर के मुकाबले 95.77 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. कमजोर रुपये का असर खासतौर पर इम्पोर्ट बेस कंपनियों पर पड़ सकता है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल बाजार कई फैक्टर्स से प्रभावित हो रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, ग्लोबल मार्केट की चाल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी और कच्चे तेल की कीमतें इन्वेस्टर्स की नजर में हैं.
गोल्ड की चाल
इसके अलावा गोल्ड की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली. डॉलर कमजोर होने और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर उम्मीदों के बीच सोने की मांग बढ़ी है. देखा जाए तो, बाजार फिलहाल वेट एंड वॉच मोड में नजर आ रहा है. इन्वेस्टर्स बड़े फैसले लेने से पहले दुनियाभर के हालात और कंपनियों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, पावर, मेटल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर ने आज ये जरूर दिखा दिया कि सही सेक्टर चुनने वाले इन्वेस्टर्स के लिए बाजार में मौके अभी भी मौजूद हैं.
वैट कटौती से तेल की बढ़ती कीमतों से मिल सकेगी राहत, किस राज्य में पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स?
