Home Latest News & Updates Gold Silver Price Today: एक दिन में 3400 रुपये गिरी चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: एक दिन में 3400 रुपये गिरी चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम; जानें ताजा भाव

by Amit Dubey 26 May 2026, 4:54 PM IST (Updated 26 May 2026, 4:55 PM IST)
26 May 2026, 4:54 PM IST (Updated 26 May 2026, 4:55 PM IST)
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोमवार को कमोडिटी मार्केट में तेजी दिखी. इस दौरान सोने और चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन आज मंगलवार को एक बार फिर से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज सोने की कीमत में 900 रुपये प्रति दस ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट आई है, जबकि चांदी का भाव प्रति किलो 3400 रुपये से अधिक गिरा है.

बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिरता को बनाए रखने के लिए देश के नागरिकों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी न करने की अपील की थी. उसके बाद सरकार ने सोने-चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था. इसका प्रभाव सोने-चांदी की कीमत पर भी दिखा था. अब आइए जानते हैं कि गोल्ड और सिल्वर के ताजा दाम क्या हैं.

सोने की कीमत में 900 रुपये की गिरावट

यहां सबसे पहले बात हम गोल्ड की करेंगे. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आज 26 मई को 24 कैरेट वाले दस ग्राम सोने का भाव 1 लाख 57 हजार 722 रुपये है, जो सोमवार को 1 लाख 58 हजार 622 रुपये था. 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत मंगलवार को 1 लाख 44 हजार 473 रुपये है, जो सोमवार को 1 लाख 45 हजार 298 रुपये थी. वहीं, 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो यह आज 1 लाख 18 हजार 292 रुपये है, जो सोमवार को 1 लाख 18 हजार 967 रुपये था.

3400 रुपये से अधिक गिरी चांदी

अब बात चांदी की करते हैं. आज मंगलवार को एक किलो ग्राम चांदी का भाव 2 लाख 66 हजार 350 रुपये है. वहीं, मंगलवार को एक किलो चांदी की कीमत 2 लाख 69 हजार 754 रुपये थी. आज मंगलवार को प्रति किलो चांदी के भाव में 3404 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. अगर बीते दिनों की चांदी की कीमत को देखें तो इसमें उतार-चढ़ाव दिखता रहा है. 22 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 67 हजार 433 रुपये था. 21 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 65 हजार 808 रुपये, 20 मई को 2 लाख 64 हजार 952 रुपये और 19 मई को एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 70 हजार 221 रुपये था.

15772 रुपये में एक ग्राम सोना

अब बात एक ग्राम सोने की कीमत की करते हैं. आज मंगलवार को 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत अभी 15772 रुपये है. 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14,447 रुपये है, जबकि 18 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 11829 रुपये है.

वहीं, बीते सोमवार की बात करें तो 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 15862 रुपये, 22 कैरेट वाले एक ग्राम सोने की कीमत 14 हजार 530 रुपये थी. 25 मई को 18 कैरेट वाले एक ग्राम गोल्ड की कीमत 11897 रुपये थी. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में भी कोई मेकिंग चार्ज और जीएसटी लागू नहीं है. इनके जुड़ते ही गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़त दिख सकती है.

Stock Market: सोमवार को 1070 अंकों की बढ़त के बाद आज सेंसेक्स फिर धड़ाम! निफ्टी 24000 के नीचे

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?