Home मनोरंजन OTT पर धमाल मचाएगी Bhooth Bangla, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स; जानें कब देख पाएंगे फिल्म

OTT पर धमाल मचाएगी Bhooth Bangla, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स; जानें कब देख पाएंगे फिल्म

by Preeti Pal 1 June 2026, 10:06 AM IST
1 June 2026, 10:06 AM IST
थिएटर के बाद अब OTT पर धमाल मचाएगी Bhooth Bangla, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे स्ट्रीमिंग राइट्स; जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में ऑडियन्स का पूरा मनोरंजन कर रही है. 16 साल बाद इस सुपरहिट जोड़ी की वापसी ने फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट क्रिएट कर दी थी. अब फैंस को इसकी OTT रिलीज को बेसब्री से इंतज़ार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. थिएटर में दिखाई जा रही फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स में भी इसका हिंट मिल चुका है. हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स या फिल्म के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

घर बैठे देखेंग भूत बंगला

फिल्म इंडस्ट्री के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ 29 मई से 12 जून, 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. आमतौर पर फिल्मों की थिएटर रिलीज और OTT प्रीमियर के बीच 6 से 8 सप्ताह का अंतर रखा जाता है. ऐसे में घर बैठे फिल्म देखने का इंतज़ार करने वाली ऑडियन्स को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है.

वीकेंड पर घर बैठे देखें ये 5 बेहतरीन Western Movies, मिलेगा क्लासिक्स, एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर का फुल पैकेज

कहानी का असर

‘भूत बंगला’ की कहानी उतनी दमदार नहीं है, लेकिन अक्षय कुमार की कॉमेडी लोगों को जरूर हंसा रही है. अक्षय कुमार इसमें अर्जुन नाम के कैरेक्टर में हैं, जो लंदन में रहता है. अपनी बहन की शादी की तैयारियों के लिए वो अपने पिता के गांव मंगलपुर पहुंचता है. लेकिन ये फैमिली जर्नी जल्द ही एक डरावने सस्पेंस में बदल जाती है. गांव में अर्जुन को ‘वधुसुर’ नाम के एक राक्षस का पता चलता है. गांव के लोगों का मानना है कि, ये शक्ति नई नवेली दुल्हनों को किडनैप कर लेती है. परिवार को इस खतरे से बचाने के लिए अर्जुन गांव की लोककथाओं और इससे जुड़े राज तक पहुंचने की कोशिश करता है. कहानी में हॉरर और कॉमेडी का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो ऑडियन्स को हंसाने के साथ-साथ डराता भी है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, वामिका गब्बी, तब्बू और दिवंगत एक्टर असरानी भी अहम रोल में हैं. थिएटर्स में ऑडियन्स से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 195 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो ये 290 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. काफी टाइम के बाद अक्षय की किसी फिल्म को पब्लिक से इतना प्यार मिल रहा है. अब जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, तो फैंस की नजरें इसकी OTT रिलीज पर टिकी हैं.

बर्थडे संग सेलिब्रेट किया बेबी शावर, एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने फैमिली-फ्रेंड्स के साथ की पार्टी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?