Home Latest News & Updates दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली में फिर हुई दरिंदगी! स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

by Neha Singh 31 August 2026, 9:58 AM IST (Updated 31 August 2026, 10:50 AM IST)
31 August 2026, 9:58 AM IST (Updated 31 August 2026, 10:50 AM IST)
Delhi Gangrape

Delhi Gang Rape: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के पास एक बस में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ. पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं क्लास की 16 साल की स्टूडेंट के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया, जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया.

4 अगस्त को हुई वारदात

यह घटना 4 अगस्त की रात को हुई जब लड़की उत्तर प्रदेश से नोएडा में अपने कजिन से मिलने जा रही थी. भारी बारिश के दौरान रास्ता न समझ पाने के कारण वह गलती से परी चौक पर उतर गई. इस दौरान एक खाली खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी, छात्रा ने उसे रुकने का इशारा किया. ड्राइवर कुलदीप ने कंडक्टर संदीप के साथ मिलकर उसे बस में बिठाने को कहा. ड्राइवर और कंडक्टर ने उससे कहा कि वे नोएडा सेक्टर 63 जा रहे हैं. आरोप है कि बस चलने के थोड़ी देर बाद, कंडक्टर ने पीड़िता की तरफ गंदे इशारे करने शुरू कर दिए.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने उसे देर रात कश्मीरी गेट बस स्टैंड के पास रिंग रोड पर छोड़ दिया और भाग गए. डरी हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और घटना की सूचना दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर में एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और फोरेंसिक जांच कर रही है.

पर्दों के कारण कोई देख नहीं सका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद उसे रिपेयर के लिए सूरजपुर में एक वर्कशॉप में ले गए थे. बस को रिपेयर करने के बाद, ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस को तिमारपुर ले जा रहे थे. इस दौरान वे परी चौक पर लड़की से मिले. बस ने परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया. क्योंकि बस स्लीपर थी और उसमें पर्दे लगे थे, इसलिए कोई भी आने-जाने वाला अंदर नहीं देख सका. इस घटना ने एक बार फिर 2012 के निर्भया रेप-हत्याकांड की याद दिला दी है, जब मुनीरका इलाके में एक चलती हुई निजी बस में पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. सालों बाद भी दिल्ली लड़कियों के लिए उतनी असुरक्षित बनी हुई है.

शादी टूटने से सनकी बना शख्स, मंगेतर लड़की और बहन पर फेंका ऐसिड, हापुड़ में खौफनाक वारदात

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?