Home Latest News & Updates Stock Market में हड़कंप! Sensex 360 अंक फिसला, Nifty 24,050 के नीचे; इन शेयरों में दिखी हलचल

Stock Market में हड़कंप! Sensex 360 अंक फिसला, Nifty 24,050 के नीचे; इन शेयरों में दिखी हलचल

by Preeti Pal 31 August 2026, 10:11 AM IST (Updated 31 August 2026, 10:52 AM IST)
31 August 2026, 10:11 AM IST (Updated 31 August 2026, 10:52 AM IST)
Stock Market में हड़कंप! Sensex 360 अंक फिसला, Nifty 24,050 के नीचे; इन शेयरों में दिखी हलचल

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 31 अगस्त को कमजोर शुरुआत की. ग्लोबल मार्केट से मिले दबाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों का मूड थोड़ा बिगाड़ दिया. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए. खास बात ये रही कि IT, मीडिया, मेटल और रियल्टी जैसे सेक्टरों में 1 से 2 फीसदी तक की गिरावट दिखी. सुबह 9:43 बजे तक सेंसेक्स 359.47 अंक यानी 0.47 फीसदी गिरकर 76,905.04 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 144.30 अंक यानी 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,031.35 पर कारोबार कर रहा था. बाजार की तस्वीर फिलहाल ऐसी रही कि करीब 1,300 शेयरों में तेजी, 2,074 शेयरों में गिरावट और 235 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं दिखा.

टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी पर ओएनजीसी, इटरनल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. दूसरी तरफ हिंडाल्को, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस और एशियन पेंट्स दबाव में रहे. यानी बाजार में कुछ चुनिंदा शेयर निवेशकों को राहत दे रहे थे. वहीं, मेटल और कई बड़े शेयरों में बिकवाली का दबाव साफ दिखाई दिया. बाजार की कमजोरी के बीच टाटा कम्युनिकेशन्स के शेयरों ने अच्छी चाल दिखाई. कंपनी का शेयर 2.02 फीसदी चढ़कर 1,729 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा अवेंटेल के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी को DRDO से 117.88 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके बाद अवेंटेल का शेयर 3.48 फीसदी बढ़कर 162.20 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर ने 164.95 रुपये का इंट्राडे हाई भी बनाया.

त्योहार से पहले चीनी के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, चाय से मिठाई तक; सब होगा महंगा

एशियाई बाजारों की कमजोरी

भारतीय बाजार पर ग्लोबल संकेतों का असर साफ दिखाई दिया. एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी रही. निक्केई और कोस्पी में करीब 1 फीसदी या उससे ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की उम्मीद ने भी बाजार का मूड प्रभावित किया. इससे डॉलर मजबूत हुआ और निवेशक सतर्क हुए. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा. कच्चा तेल करीब 1.2 फीसदी चढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया. इसी दबाव में भारतीय रुपया भी कमजोर रहा. शुरुआती कारोबार में रुपया करीब 13 पैसे गिरकर 95.56 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 28 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में करीब 5,040 करोड़ रुपये की बिकवाली की. हालांकि, अगस्त में अब तक FIIs करीब 455 करोड़ रुपये के नेट खरीदार बने हुए हैं. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) का भरोसा मजबूत नजर आया. उन्होंने शुक्रवार को करीब 5,184 करोड़ रुपये की खरीदारी की. अगस्त में DIIs का कुल निवेश करीब 53,679 करोड़ रुपये रहा है.

भारत के लिए राहत

बाजार की गिरावट के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से अच्छी खबर आई है. 21 अगस्त को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 729.33 अरब डॉलर पहुंच गया. ये फरवरी के पिछले रिकॉर्ड 728.5 अरब डॉलर से भी ज्यादा है. कुल मिलाकर सोमवार की शुरुआत बाजार के लिए कमजोर रही. ग्लोबल तनाव, महंगा कच्चा तेल, मजबूत डॉलर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने सेंटीमेंट पर दबाव बनाया है.

News Source: PTI

Stock Market को नीचे ढकेल रही है कच्चे तेल की कीमत, इन शेयरों पर सबसे ज्यादा दिखा तनाव का असर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?