Home Latest News & Updates तिलक नगर में DU छात्रा हत्याकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी आकिब गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

तिलक नगर में DU छात्रा हत्याकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी आकिब गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

by Sachin Kumar 28 August 2026, 11:26 AM IST (Updated 28 August 2026, 11:30 AM IST)
28 August 2026, 11:26 AM IST (Updated 28 August 2026, 11:30 AM IST)
Delhi Man killing 21-year-old student Tilak Nagar arrested

Delhi Crime: तिलक नगर में मुस्कान हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद आरोपी आकिब उर्फ इमरान (26) को दबोच लिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी. आरोपी आकिब उर्फ इमरान पेशे से जिम ट्रेनर है. आरोप है कि उसने 26 अगस्त को मुस्कान के अपार्टमेंट में घुसकर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. वारदात के बाद वह फरार हो गया था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने 15 टीमें गठित की थीं.

मुठभेड़ में आरोपी को तीन गोली लगी

पुलिस की कार्रवाई होने के बाद पूरे जिले में बैरिकेड और चेकपॉइंट लगाए गए. पुलिस जब इमरान की तलाश कर रही थी उस वक्त वह अपनी छिपने की जगह लगातार बदल रहा था. आरोपी पुलिस को लगातार गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने सतर्कता और निगरानी से आरोपी को दबोच लिया. वहीं, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ और एंटी-टेरर स्क्वाड (ATS) की टीमों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसी बीच जब पुलिस ने इमरान को रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगा और इस दौरान मुठभेड़ हो गई. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने चार राउंड की फायरिंग की और इसके जवाब में पुलिस ने सात राउंड की फायरिंग. इसी बीच इमरान के पैर में तीन गोलियां लग गईं.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल इमरान को पकड़ लिया और उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना, मोहब्बत में मर्डर के इन 5 मामलों ने देश की रूह कंपा दी

क्या है पूरा मामला?

मृतका को इमरान करीब 18 महीनों से जानता था. लड़की से इमरान की पहली मुलाकात जिम में हुई थी और वह वहां पर ट्रैनर के तौर पर काम करता था. मृतका दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ ओपन लर्निंग (SOL) में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी और कंटेंट क्रिएटर के साथ पार्ट टाइम मॉडल के तौर पर काम करती थी. मृतका के परिजनों के जान-पहचान वालों के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन भी एक मॉडल है. वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और पश्चिम दिल्ली में मंगला अस्पताल के पास एक किराए के घर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. जिम के एक कर्मचारी ने बताया कि इमरान बेरोजगार था और उसने जिम में तीन महीने तक काम किया था. साथ ही ग्राहकों के साथ गलत व्यवहार करने पर उसे दो महीने पहले ही जिम से निकाल दिया था.

पुलिस स्टेशन में की थी शिकायत दर्ज

पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई को महिला न पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी कि इमरान का नाम लड़का उसे परेशान कर रहा है. हालांकि, लड़की ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. पुलिस ने आरोपी को ड्रग्स की लत के इतिहास की वजह से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा दिया था. पुलिस के अनुसार, नशा-मुक्ति केंद्र में खुद को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के बाद उसे 30 जुलाई को वहां से रिहा कर दिया गया था.

बाल सुधार गृह में सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर कर हत्या, मर्डर मामले में बंद बाल अपचारी आरोपी; जानें मामला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?