Home अपराध Disha Salian केस में आया लेटेस्ट अपडेट, मौत का रहस्य खोलेगी SIT; 4 साल बाद BJP विधायक को भेजी चिट्ठी

Disha Salian केस में आया लेटेस्ट अपडेट, मौत का रहस्य खोलेगी SIT; 4 साल बाद BJP विधायक को भेजी चिट्ठी

by Live Times 11 July 2024, 6:05 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:19 PM IST)
11 July 2024, 6:05 PM IST (Updated 27 June 2026, 12:19 PM IST)
Disha Salian की मौत हत्या या साजिश? SIT ने 4 साल बाद BJP विधायक को भेजी चिट्ठी

Disha Salian Case: मुंबई पुलिस की SIT ने BJP विधायक नितेश राणे से दिशा सालियान की मौत के बारे में जानकारी साझा करने को कहा है.

11 July, 2024

Disha Salian Case : मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया. SIT ने BJP विधायक नितेश राणे से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बारे में उनके पास मौजूद कोई भी जानकारी साझा करने को कहा है. इस मामले की जांच कर रहे मालवानी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव ने नितेश राणे को SIT का एक पत्र भेजा है.

जांच अधिकारी के समक्ष हो उपस्थित

मालवानी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक चिमाजी अधव (Chimaji Adhav, Senior Inspector of Malvani Police Station) ने बताया कि पत्र में नितेश राणे को दिशा सालियान मौत मामले में पूछताछ के लिए जांच अधिकारी (IO) के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जिससे सालियान की मौत के बारे में जो कुछ भी जानकारी उनके पास है वह पुलिस की एसआईटी टीम को बता सकें. ऐसे में एक बार फिर से दिशा सालियान की मौत को लेकर अटकलों का दौर जारी हो गया है.

बिल्डिंग से गिरने से हुई थी मौत

दिशा सालियान की 8 और 9 जून 2020 की मध्य रात्रि को मुंबई के मलाड में गैलेक्सी रीजेंट बील्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी मौत को एक साजिश माना जाता है. हालांकि, इस मामले में पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था. बता दें कि दिशा सालियान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थी.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?