Faridabad Mother Attack: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शिव एन्क्लेव पार्ट-3 में एक मां पर कथित तौर पर अपने दो साल के बेटे पर धारदार पेपर कटर से हमला करने का आरोप है. आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस के मुताबिक, बच्चों की देखभाल को लेकर परेशान होने के बाद महिला ने कथित तौर पर अपने दो साल के मासूम बेटे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शहर की अदालत में पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गुस्से में बच्चों को पीट दिया करती थी आरोपी
पुलिस के मुताबिक, फरीदाबाद के शिव एन्क्लेव पार्ट-3 के रहने वाले कृष्ण कुमार (आरोपी महिला का पति) ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के प्रति उनकी पत्नी का व्यवहार बहुत बुरा था. वह जब भी गुस्से में आ जाती थी तो उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया करती थी. लेकिन इस बार उसने ने सारी हदें पार कर दीं और बच्चे पर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया.
पति के सामने ही कर दिया बच्चे पर हमला
पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला है कि 26 अगस्त की दोपहर महिला की सास और उसका पति काम पर चले गए थे. उस वक्त महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. इसी दौरान उसने अपने दो साल के बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी. वहीं, जब पति घर पर लौटा और बच्चे को बचाने की कोशिश की तो महिला ने कथित तौर पर घर में रखे पेपर कटर से गला काट दिया. पति कृष्ण ने बताया कि जब बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.
कोर्ट ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा
तीन बच्चे के पालन-पोषण से आरोपी महिला काफी परेशान हो गई थी. यही वजह थी कि वह बच्चों को पीट दिया करती थी और एक वक्त ऐसा भी आया जब महिला ने मां की ममता को शर्मसार करके बच्चे पर हमला कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है और जब उसे अरेस्ट किया जा रहा था उस वक्त वह मानसिक तनाव में थी. आरोपी को अदालत में पेश किया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया.
आलू के लिए बीवी और मां के बीच हुआ झगड़ा, सनकी पति ने छह महीने के बच्चे को पत्थर पर पटककर मारा डाला
News Source: PTI
