UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की दो बहनों और एक बहनोई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. रबूपुरा थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के मिले संकेत
पुलिस ने बताया कि मृतक महेश (37) ने अपनी मौत से पहले अपने मोबाइल फोन पर एक वॉयस नोट रिकॉर्ड किया था. इसमें कथित तौर पर तीन आरोपियों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था. इसके बाद पुलिस ने इन तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, शुरुआती जांच से पता चला है कि संपत्ति विवाद की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया. इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर देने के भी संकेत मिले हैं और अब विसरा के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं.
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ सड़कों पर 5.5 लाख लोग, हिंसा-आगजनी और लूटपाट से मचा हड़कंप!
मौत से पहले खाए थे नूडल्स
प्रारंभिक रिपोर्ट से संदेह जताया जा रहा है कि खाद्य पदार्थ में जहर मिला था. साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि परिवार ने अपनी मौत से पहले नूडल्स खाए थे. मालूम हो कि 17 अक्टूबर को खबर सामने आई थी कि 5 लोगों ने रात में नूडल्स खाए थे और उनकी सुबह मौत हो गई. आसपास के लोगों ने बताया कि यह सभी लोग मेले में घूमने के लिए गए थे और घर पहुंचने के बाद चाय के साथ नूडल्स खाए थे. यही वजह है कि इस मामले में सबसे फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई थी. इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि आत्महत्या की गई और फिर पूरा केस हत्या की तरफ मुड़ गया.
इन लोगों की हुई मौत
बता दें कि शनिवार को एक घर में पांच लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही घर के पास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी. उस पुलिस ने बताया था कि ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा इलाके के एक गांव में शनिवार को एक दंपति और उनके तीन बच्चे मृत पाए गए. मृतकों में महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35), बेटी मिष्टी (7) और बेटे लड्डू (11) व साक्षात (3) शामिल थे.
पूजा समिति के सचिव से लेकर ढांचा बनाने वाले तक, कोलकाता पंडाल भगदड़ मामले में 7 लोग गिरफ्तार
