Home Latest News & Updates छत्तीसगढ़ में बीच बाजार ज्वैलर की हत्या कर 50 लाख के आभूषण लूटे, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

छत्तीसगढ़ में बीच बाजार ज्वैलर की हत्या कर 50 लाख के आभूषण लूटे, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

by Sanjay Kumar Srivastava 27 May 2026, 1:44 PM IST (Updated 27 May 2026, 1:46 PM IST)
27 May 2026, 1:44 PM IST (Updated 27 May 2026, 1:46 PM IST)
छत्तीसगढ़ में बदमाशों ने बीच बाजार ज्वैलर की हत्या कर 50 लाख के आभूषण लूटे

Jeweller Murder: छत्तीसगढ़ के पेंडा बाजार में हमलावरों ने दिनदहाड़े भरे बाजार में ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद बदमाश 50 लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए. घटना से बाजार में हड़कंप मच गया और दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है. पूरा बाजार छावनी में तब्दील हो गया है. वारदात के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों को गिरफ्तार कर घटना का जल्द खुलासा नहीं किया जाता तो वे सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

आभूषण पैक करते समय हुई वारदात

पुलिस ने बुधवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक साप्ताहिक बाजार में हमलावरों ने 46 वर्षीय एक जौहरी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम कोटमी गांव के बाजार में हुई जब जौहरी प्रदीप सोनी बाजार बंद होने के बाद अपने आभूषण पैक कर रहे थे. घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखा.

अधिकारी ने बताया कि पेंड्रा शहर के निवासी सोनी की कोटमी बाजार में आभूषण की दुकान है. वह आभूषण बेचने के लिए 16 किमी दूर स्थित बाजार में गया था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति मौके पर पहुंचे और उनसे कीमती सामान छीनने का प्रयास किया. अधिकारी ने कहा कि जब सोनी ने लूट का विरोध किया, तो हमलावरों ने भीड़ भरे बाजार के बीच में गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से बाजार में भगदड़ मच गई और आरोपी आभूषण लूटकर फरार हो गए. अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम से पहले गिरफ्तारी की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. मृतक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि हमलावरों ने सोने और चांदी के आभूषणों सहित लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण लूटे. जिले के सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार में से एक में हुई हत्या से स्थानीय व्यापारियों में व्यापक गुस्सा फैल गया. व्यापारियों ने घटना के विरोध में बुधवार को बाजार बंद रखा. जिला अस्पताल में जहां शव रखा गया था, वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने से पहले हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे.

बाराबंकी में दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, परिवार को बनाया बंधक, 1 करोड़ के गहने और 12 लाख नगदी लूटी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?