Shiva Sharma murder case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्तर प्रदेश STF ने उसकी बहन और उसके ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में ले लिया है. माना जा रहा है कि इन तीनों को मंगलवार को लखनऊ लाया जाएगा.श्रद्धा दुबे पर 50 हजार का इनाम था. श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद शिवा शर्मा मामले में आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी.
9 अक्टूबर को हुई थी संदिग्ध मौत
मालूम हो कि लखनऊ के कैफे व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर जाने के कारण हुई थी. इस घटना के बाद मृतक की मां ने उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और उनके साथियों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिले थे. दूसरी ओर, आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे कर्ज से परेशान होकर उठाया गया कदम बताया था. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
कई पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
उधर, शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को पकड़ने में नाकाम लखनऊ पुलिस पर कार्रवाई का दौर शुरु हो गया था. उच्चाधिकारियों ने एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा का सोमवार को तबादला कर दिया था. श्रद्धा दुबे अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश के साथ नेपाल से सोनौली बार्डर से निकलकर लखनऊ में हाई कोर्ट परिसर आई और फरार हो गई, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. इस मामले में पुलिस पर तीसरी कार्रवाई हुई. सोमवार को ACP हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटाकर एसीपी अपराध के पद पर भेजा गया. उनके स्थान पर अभिषेक पांडेय को एसीपी हजरतगंज बनाया गया है. अभिषेक इसी पद पर कैसरबाग में तैनात थे.
लापरवाही पर इंस्पेक्टर हजरतगंज पर भी गाज
गौरव उपाध्याय को ACP कैसरबाग के पद पर तैनात किया गया है, जो पुलिस आयुक्त कार्यालय से सम्बद्ध थे. अंकित कुमार एसीपी महानगर के साथ CP कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. यह तीनों अधिकारी अब चार महीने पहले ही स्थानांतरित पदों पर तैनात हुए थे. लखनऊ पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने इससे पहले रविवार को डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया था और इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया था. डीसीपी मध्य के पद पर सोमवार को बाराबंकी पुलिस अधीक्षक पद से ट्रांसफर पर लखनऊ अर्पित विजयवर्गीय को तैनात किया गया है.
“कोई घर आया और उसे लेकर गया…”, टाइगर पर फायरिंग करने वाले रेहान की मां बोली- बेटे को जाल में फंसाया
