Surya Murder: गाजियाबाद के खोड़ा में छात्र की मौत से इलाके में तनाव फैल गया. हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने शनिवार को बताया कि गाजियाबाद में झगड़े के दौरान 11वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो की तलाश की जा रही है.
दोस्तों से हुई थी बहस
पुलिस ने बताया कि खोड़ा में नवनीत विहार कॉलोनी के रहने वाले सूर्या चौहान (17) को 28 मई को चाकू लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. चौहान के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसे 28 मई की दोपहर को एक बैठक स्थल पर आने के लिए एक फोन आया था. परिवार ने दावा किया कि जैसे ही वह अपने दोस्तों के साथ वहां गया, एक बहस छिड़ गई जिसके बाद उसके पेट में चाकू मार दिया गया.
दो आरोपी फरार
परिवार ने दावा किया कि सूर्या अपनी जान बचाने के लिए लगभग 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और उस पर फिर से चाकुओं से हमला किया. एसीपी (इंदिरापुरम) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारी ने बताया कि चौहान की शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई. एसीपी ने कहा कि चौहान के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी दो की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
मायावती ने घटना को बताया बेहद दुखद
उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का सही मकसद सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पता चलेगा. बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है. मायावती ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की. उन्होंने यह भी आगाह किया कि राज्य में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए ऐसे अपराधों के व्यापक परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने सरकार से पूरी तरह सतर्क रहने का आग्रह किया.
दिल्ली को थी दहलाने की साजिश, ISI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 9 गिरफ्तार
News Source: PTI
