Home Latest News & Updates चरित्र पर शक करता था पति, 60 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से…, खून से धब्बों से सुलझी मर्डर मिस्ट्री

चरित्र पर शक करता था पति, 60 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से…, खून से धब्बों से सुलझी मर्डर मिस्ट्री

by Neha Singh 4 September 2026, 12:01 PM IST
4 September 2026, 12:01 PM IST
Wife Killed Husband

Wife Killed Husband: कहते हैं शक का कोई इलाज नहीं होता…इस शक ने कई लोगों का घर उजाड़ दिया और उन्हें अपराधी बना दिया. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सामने आया है. खेतिया थाना क्षेत्र के अंदर एक व्यक्ति अपनी पत्नी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इससे तंग आकर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि सब बर्बाद हो गया. पुलिस ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, क्योंकि वह अपने पति से परेशान हो चुकी थी.

पत्नी ने मौत को बताया हादसा

शुरुआत में यह एक हादसा लग रहा था, लेकिन बाद में खून के धब्बों ने असली राज खोल दिया. खेतिया पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुखलाल भंवर ने बताया कि आरोपी की पहचान द्वारकी बाई के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि उधम सिंह (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, लेकिन उनके परिवार वालों ने 31 अगस्त को पुलिस को बताए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया. जब पुलिस ने उनकी पत्नी द्वारकी बाई से पूछताछ की, तो उन्होंने कथित तौर पर दावा किया कि वह लोहे की चादर पर गिर गए थे और उनकी गर्दन पर जानलेवा चोट लगी थी.

कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

SHO ने कहा पुलिस जब उनके घर पहुंची तो उन्हें शक हुआ. मौके पर मिले खून के धब्बे द्वारका बाई की बात से मेल नहीं खा रहे थे. लगातार पूछताछ के दौरान, महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके चरित्र पर शक कर रहा था, जिससे घर में अक्सर झगड़े होते थे. घटना वाले दिन भी, इस मुद्दे पर पति-पत्नी में बहस हुई थी. उसने कुल्हाड़ी उठाई और उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.” पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों के पूछताछ की जा रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. आगे की जांच चल रही है.

बर्बरता की हदें पार

आजकल हत्या के चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं, जहां अपराधी बर्बरता की सारी हदें पार कर दे रहा है. कहीं किसी ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया, तो कहीं किसी पत्नी ने पति को घर में ही दफना दिया. सिकंदरा इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी, उसकी लाश को घर के बाथरूम में दबा दिया और उसके ऊपर सीमेंट का फर्श बनवा दिया. उसने अपने पति के 45 दिनों से लापता होने का नाटक किया, जिसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ.

होटल रूम में साथ गए कपल, अंदर से निकली लाश, आधी रात को बॉयफ्रेंड ने किया कांड…

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?