Home Latest News & Updates होटल रूम में साथ गए कपल, अंदर से निकली लाश, आधी रात को बॉयफ्रेंड ने किया कांड…

होटल रूम में साथ गए कपल, अंदर से निकली लाश, आधी रात को बॉयफ्रेंड ने किया कांड…

by Neha Singh 3 September 2026, 12:53 PM IST (Updated 3 September 2026, 1:19 PM IST)
3 September 2026, 12:53 PM IST (Updated 3 September 2026, 1:19 PM IST)
Boyfriend Killed Girlfriend

Boyfriend Killed Girlfriend: दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित होटल प्रिंस में सुबह-सुबह हड़कंप मच गया, जब होटल स्टाफ ने एक कमरे में लड़की की लाश देखी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके के एक होटल में महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. सुबह कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ ने कमरा खोला तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था और आरोपी बेहोशी की हालत में था.

रात में हुई वारदात

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और महिला बिहार की रहने वाली थी. दोनों ने बुधवार शाम को होटल प्रिंस में चेक इन किया था. पुलिस के मुताबिक, संभावना है कि दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर बहन हुई होगी और गुस्से में आकर व्यक्ति ने चाकू से लड़की पर हमला कर दिया. बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण लड़की की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. सुबह कोई हलचल न होने पर होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने मास्टर चाभी से कमरा खोला.

खून से लथपथ ती लड़की की लाश

कमरा खोलते ही उनके होश उड़ गए. पुलिस ने बताया कि होटल के स्टाफ ने महिला को कमरे के अंदर खून से लथपथ पाया, जबकि आरोपी अचेत अवस्था में था. लड़की को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. आरोपी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है. पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने होटल के कमरे से सबूत इकट्ठा किए. हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है. डॉक्टरों द्वारा उसे ठीक घोषित करने और होश में आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसने हत्या क्यों की. फिलहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, परिवार को सूचित कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसी तरह का मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से सामने आया था. निखिल नाम के लड़के ने अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद की जान ले ली. दोनों पिछले करीब एक महीने से कमालपुर में किराए के मकान में रह रहे थे. जांच के दौरान पता चला कि युवक ने अपने परिवार को मैसेज करके बताया था कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन परिवार के न मानने पर उसने यह कदम उठाया.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में भतीजी ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गहने लूटे

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?