Home शिक्षा 11 अगस्त को ही होगी NEET-PG 2024 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, लाखों छात्रों को मिली राहत

11 अगस्त को ही होगी NEET-PG 2024 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, लाखों छात्रों को मिली राहत

by Nishant Pandey 9 August 2024, 5:49 PM IST (Updated 21 August 2025, 4:23 PM IST)
9 August 2024, 5:49 PM IST (Updated 21 August 2025, 4:23 PM IST)
11 अगस्त को ही होगी NEET-PG 2024 परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी याचिका, लाखों छात्रों को मिली राहत

NEET-PG Exam: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने NEET-PG 2024 की परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकते.

9 August 2024

NEET-PG Exam: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 11 अगस्त को होने वाली NEET-PG 2024 की परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में कहा गया था कि उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर जाने के लिए ऐसे शहर आवंटित किए गए हैं, जहां पहुंचना उनके लिए बेहद असुविधाजनक है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud), न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला (JB Pardiwala)और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा (Manoj Mishra) की पीठ ने कहा कि वह 5 छात्रों के लिए 2 लाख छात्रों के करियर को खतरे में नहीं डाल सकती.

11 अगस्त को होनी है परीक्षा

NEET PG 2024 की परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी. इसको लेकर परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. छात्रों को एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं. इस बार परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव हुए हैं. परीक्षा इस बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी (CBT) मोड में कराई जाएगी. इस बार करीब 500 सेंटर बनाए गए हैं. इस परीक्षा में करीब 2.28 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें से आधे छात्र पहली शिफ्ट में और आधे छात्र दूसरी शिफ्ट में शामिल होंगे.

परीक्षा वाले दिन ही बनेगा पेपर

बता दें कि NEET PG 2024 की परीक्षा पहले 23 जून को होनी थी. लेकिन परीक्षा होने से एक दिन पहले इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. इसके बाद बोर्ड ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया था. बोर्ड ने बताया कि इस बार एग्जाम वाले दिन की सुबह ही पेपर को जनरेट किया जाएगा, जिससे इसमें गड़बड़ी की शिकायत न मिले.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?