Home शिक्षा सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया निर्देश, IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की लेनी होगी राय

सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया निर्देश, IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की लेनी होगी राय

by Rashmi Rani 22 July 2024, 5:42 PM IST (Updated 28 May 2025, 3:34 PM IST)
22 July 2024, 5:42 PM IST (Updated 28 May 2025, 3:34 PM IST)
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दिया निर्देश, IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की लेनी होगी राय

NEET UG Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम IIT दिल्ली के डायरेक्टर से अनुरोध करते हैं कि वो अपने एक्सपर्ट्स की 3 टीम बनाएं और फिर इस मामले में रिपोर्ट दें.

22 July, 2024

NEET UG Supreme Court Hearing : NEET विवाद से जुड़ी सभी याचिकाओं पर CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने सोमवार को सुनवाई की. NEET विवाद पर यह चौथी सुनवाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि छात्रों को एक सवाल के लिए एक ही सही ऑप्शन चुनना था, लेकिन इस परिक्षा में एक सवाल ऐसा था, जिसके दो सही ऑप्शन थे. NTA को केवल एक ही सही जवाब देना था. दो सही जवाब देने से हुआ यह कि 44 स्‍टूडेंट्स को बोनस मार्क्‍स मिल गए और 4.2 लाख कैंडिडेट्स को इसका खामियाजा उठाना पड़ा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की इस पर राय लेने चाहिए.

IIT दिल्ली के डायरेक्टर से किया अनुरोध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम IIT दिल्ली के डायरेक्टर से अनुरोध करते हैं कि वो अपने एक्सपर्ट्स की 3 टीम बनाएं और फिर इस मामले में रिपोर्ट दें. इसके साथ ही CJI ने याचिकाकर्ताओं से सोमवार शाम तक NEET UG रीटेस्ट के पक्ष में तर्क का रिटन सब्मिशन एक मेल करने को कहा है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में NTA ने माना कि 3300 से ज्यादा कैंडिडेट्स को गलत पेपर दिया गया था. इन छात्रों को SBI की जगह केनरा बैंक का पेपर दिया गया था. CJI ने कहा कि आरोपियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं. अगर पेपर लीक 4 मई को हुआ था तो फिर तय है कि पेपर लीक ट्रांसपोर्टेशन के दौरान नहीं, बल्कि स्ट्रॉन्ग रूम वॉल्ट से पहले हुआ था.

NTA ने भी मानी अपनी गलती

वहीं, सुप्रीम कोर्ट एक याचिकाकर्ता के वकील ने कुछ सेंटर्स में छात्रों को ग्रेस मार्क्स नहीं देने या रीएग्जाम में शामिल न होने का मुद्दा उठाया. वकील ने कहा परीक्षा आयोजित करने का तरीका इतना कमजोर है कि इस पर भरोसा किया ही नहीं जा सकता है. ऐसे में हर तरीके से इसके लीक होने की संभावना है. बड़ी बात तो यह है कि अब तो NTA भी मानती है कि पेपर लीक हुआ है. उनका भी मानना है कि NEET UG 2024 परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर भेजा गया था.

ये भी पढ़ें – शिक्षा समाचार, Education Latest News In Hindi, एजुकेशन की ताज़ा खबर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?