UGC-NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 सब्जेक्ट्स के लिए UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें 4,000 से ज्यादा कैंडिडेट्स जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालिफाई हुए हैं. NTA के एक सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार देर रात कहा, “84 सब्जेक्ट्स में एग्जाम देने वाले 6.07 लाख कैंडिडेट्स में से 97,000 से ज़्यादा PhD एडमिशन के लिए और 4,000 से ज़्यादा JRF के लिए क्वालिफाई हुए हैं.” उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
0.70 प्रतिशत कैंडिडेट्स JRF के लिए क्वालिफाई
84 सब्जेक्ट्स के लिए घोषित नतीजों में, 4,241 कैंडिडेट्स JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए एलिजिबल पाए गए. यह एग्जाम देने वाले कुल कैंडिडेट्स का 0.70 प्रतिशत है. वहीं, 45,904 कैंडिडेट्स असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबल हुए. यह संख्या एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स का 7.56 प्रतिशत है. इसके अलावा, 97,434 कैंडिडेट्स को सिर्फ PhD प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबल घोषित किया गया. इनका प्रतिशत 16.5 है.
सितंबर में होगा री-एग्जाम
एग्जाम जून में हुए थे और NTA ने एग्जाम के लगभग दो महीने बाद 16 अगस्त को UGC-NET आंसर-की जारी की थी. टेस्टिंग एजेंसी ने सोशियोलॉजी, कॉमर्स और इंग्लिश पेपर्स के बारे में एक स्पेशल नोटिस भी जारी किया था, जब एक एक्सपर्ट कमेटी ने क्वेश्चन पेपर्स में फैक्ट्स, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और भाषा से जुड़ी गलतियां पाई थीं. बाद में, उसी दिन (16 अगस्त) उसने गलतियों का हवाला देते हुए घोषणा की कि तीनों एग्जाम सितंबर में नए सिरे से होंगे. री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होंगे, जिसके लिए कैंडिडेट्स को कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी होगी. एनटीए ने साफ किया है कि अगर इन विषयों की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट चेक करते हैं तो इनवैलिड पासवर्ड का मैसेज आ सकता है.
क्यों होता है NET एग्जाम
NET, NTA द्वारा भारतीय यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भारतीय नागरिकों की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए कंडक्ट किया जाता है. जो कैंडिडेट UGC NET में JRF के लिए क्वालिफाई करते हैं, वे रिसर्च फेलोशिप के लिए एलिजिबल होते हैं. जो लोग PhD के लिए क्वालिफाई करते हैं, वे अब यूनिवर्सिटी और हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कई लोग असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें- बिहार से बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी; इतने पदों पर निकली भर्ती
News Source: PTI
