BPSC TRE 4: बिहार में प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर सामने आई है. छात्रों के लिए राहत की बात है कि सरकार ने BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अभ्यर्थी 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
भर्तियों की खबर को सुनने के बाद स्टूडेंट के चेहरे खिल पड़े हैं. इन भर्तियों में सबसे ज्यादा 16,101 पद 11वीं और 12वीं की क्लास के टीचरों के लिए निकले हैं. इसके अलावा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए भी बंपर भर्तियां आई हैं.
जानें किसके लिए कितनी भर्ती निकली
- 1 से 5वीं तक के स्कूल टीचर के लिए- 3847 पद
- 6 से 8वीं तक क्लास टीचर के लिए- 8563 पद
- 9 से 10वीं की क्लास टीचर के लिए- 3877 पद
- 11 से 12वीं के टीचर के लिए- 16101 पद

भर्ती के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?
- भारत का नागरिक होना चाहिए.
- कक्षा के हिसाब से CTET, BTET, STET का एग्जाम पास होना चाहिए.
- STET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
- साथ ही ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.qov.in पर संपर्क कर सकते हैं.
जानें क्या बोले सीएम सम्राट चौधरी?
पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC TRE-4 के बारे में जानकारी साझा दी थी. उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग की तरफ से BPSC को अधियाचना भेज दी गई है. उन्होंने यह भी कहा था कि बिहार की सरकार युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी देने के लिए काम कर रही है. उन्होंने विश्वास दिलाया था कि इन भर्तियों के माध्यम से जहां एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा. वहीं, दूसरी ओर राज्य में टीचरों की कमी को भी पूरा किया जा सकेगा.
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का बंपर मौका, 7274 पदों पर होगी भर्ती, जल्द करें आवेदन
