Aamir Khan on Sonam Wangchuk: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ को रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं. हालांकि, इस फिल्म का जादू आज भी लोगों के दिलों पर कायम है. खासकर आमिर खान का कैरेक्टर ‘रैंचो’ उर्फ फुनसुख वांगडू आज भी करोड़ों लोगों को इंस्पायर करता है. कई सालों से ये चर्चा होती रही कि ‘3 इडियट्स’ में रैंचो का कैरेक्टर लद्दाख के फेमस इंजीनियर और सुधारक सोनम वांगचुक की लाइफ से इंस्पायर था. लेकिन अब खुद आमिर खान ने इस कहानी से पर्दा उठा दिया है.
आमिर ने बताई सच्चाई
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (LIFF) में हुए एक खास प्रोग्राम में आमिर खान ने क्लियर कहा कि ‘3 इडियट्स’ का फुनसुख वांगडू, सोनम वांगचुक पर बेस्ट नहीं था. उन्होंने कहा कि फिल्म लिखे जाने के टाइम न तो वो सोनम वांगचुक को जानते थे और न ही फिल्म के राइटर उनके बारे में कोई जानकारी रखते थे.
गतल है चतुर
दरअसल, इस पूरी कंट्रोवर्सी की शुरुआत तब हुई जब फिल्म में ‘चतुर रामालिंगम’ का कैरेक्टर निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने दावा किया कि फुनसुख वांगडू का कैरेक्टर सोनम वांगचुक से इंस्पायर था. इसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान से लोगों ने अपना रिएक्शन देने की डिमांड की. अब आमिर ने उसी दावे को गलत बताते हुए कहा, चतुर ने जो कहा, वो सही नहीं है. शायद वो ऐसा सोचते हों, लेकिन ये फैक्ट नहीं है. जब फिल्म लिखी जा रही थी, तब न मैं और न ही डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी, किसी ने भी सोनम वांगचुक के बारे में नहीं सुना था.
जरूरी नहीं फिल्म से जुड़ना
हालांकि, आमिर खान ने ये भी क्लियर किया कि सोनम वांगचुक के काम के लिए उनका सम्मान पहले से कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा कि किसी के शानदार काम की सराहना करने के लिए उसका किसी फिल्मी कैरेक्टर से जुड़ा होना जरूरी नहीं है. आमिर ने कहा, सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वो बेहद शानदार है. हमें उनका सम्मान करने के लिए ये साबित करने की जरूरत नहीं कि वो ‘3 इडियट्स’ के किसी कैरेक्टर की इंस्पिरेशन हैं. उनका काम अपने दम पर सम्मान पाने के लिए काफी है.
जीनत अमान ने किया वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन, मोदी सरकार से की खास अपील
अनशन पर चिंता
प्रोग्राम के दौरान बातचीत सिर्फ फिल्म तक नहीं रही. सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी आमिर ने चिंता जताई. एक्टर ने कहा कि उनकी सेहत को लेकर हर कोई परेशान है. सभी चाहते हैं कि उनका आंदोलन पॉजिटिव तरीके से खत्म हो. आमिर ने उम्मीद जताई कि सोनम जल्द अपना अनशन खत्म करें क्योंकि उनकी लाइफ सबसे जरूरी है.
सोनम वांगचुक का आंदोलन?
सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. यह आंदोलन नीट पेपर लीक मामले के बाद शुरू हुआ. हालांकि, अब ये देश के एजुकेशन सिस्टम में बड़े सुधार की डिमांड का रूप ले चुका है. लोग एजुकेशन सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और सुधार की डिमांड कर रहे हैं. इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार भूखे रहने की वजह से सोनम वांगचुक का वजन 8 से 9 किलो तक कम हो चुका है. उनका ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर भी लगातार गिर रहा है, जिससे डॉक्टर्स और सपोर्टर्स की चिंता बढ़ गई है. इसके बावजूद उन्होंने अपना अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है. सोनम ने लोगों से 20 जुलाई को होने वाले ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने की अपील की है.
सपोर्ट में कई स्टार्स
सोनम वांगचुक के आंदोलन को फिल्म इंडस्ट्री से भी सपोर्ट मिल रहा है. एक्टर अभय देओल, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप, सोनाक्षी सिन्हा, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सयाजी शिंदे, शबाना आजमी और श्रेया धनवंतरी जैसे कई एक्टर्स उनके सपोर्ट में अपनी आवाज उठा चुके हैं. अब आमिर खान के बयान ने एक तरफ जहां ‘3 इडियट्स’ से जुड़ी सालों पुरानी बहस को नया एंगल दे दिया है.
News Source: PTI
‘मैं दो-चार दिनों में…’, भूख हड़ताल खत्म करने और संसद मार्च पर सोनम वांगचुक ने कह दी बड़ी बात
