Home लाइफस्टाइल Sawan में पहने हरे रंग की साड़ियां, हर बार लगेंगी गजब की हसीना; देखते ही सहेली बुलाएंगी करीना

Sawan में पहने हरे रंग की साड़ियां, हर बार लगेंगी गजब की हसीना; देखते ही सहेली बुलाएंगी करीना

by Preeti Pal 17 July 2026, 11:58 AM IST (Updated 17 July 2026, 12:03 PM IST)
17 July 2026, 11:58 AM IST (Updated 17 July 2026, 12:03 PM IST)
Sawan में पहने हरे रंग की साड़ियां, हर बार लगेंगी गजब की हसीना; देखते ही सहेली बुलाएंगी करीना

Green Saree for Sawan: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली, बारिश और त्योहारों की रौनक देखने को मिलती है. इस मौसम में हरे रंग को खूब पसंद किया जाता है. तीज, हरियाली तीज, पूजा और फैमिली फंक्शन पर हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ भी माना जाता है. ऐसे में अगर इस बार आप भी अपने सावन लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ग्रीन के इन खूबसूरत शेड्स पर जरूर नजर डालें. आज आपके लिए हरे कलर के अलग-अलग शेड्स की साड़ियों का कलेक्शन लेकर आए हैं.

मिंट ग्रीन

अगर आपको लाइट और सॉफ्ट कलर पसंद हैं तो मिंट ग्रीन साड़ी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये कलर फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है. मिंट ग्रीन कलर की साड़ी तीज पूजा, गार्डन पार्टी या फैमिली ब्रंच के लिए परफेक्ट है.

बॉटल ग्रीन

बॉटल ग्रीन कलर कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. बनारसी सिल्क साड़ी में ये कलर काफी रॉयल लुक देता है. अगर आप तीज या किसी बड़े फैमिली फंक्शन में सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बॉटल ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन जूलरी का कॉम्बिनेशन ट्राई करें.

हर शादी में दिखना है स्टाइलिश? बस ये 7 Jewellery पीस रखें साथ, हर आउटफिट में लगेंगी परफेक्ट

लाइम ग्रीन

जिन लड़कियों को अलग और शाइनी लुक पसंद है, उनके लिए लाइम ग्रीन कलर अच्छा ऑप्शन है. चंदेरी फैब्रिक में ये रंग बहुत अट्रैक्टिव लगता है. गोटा-पट्टी या हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली लाइम ग्रीन साड़ी दिन के फंक्शन और पूजा के लिए बिल्कुल सही रहती है.

मेहंदी ग्रीन

अगर आपको साड़ी पहनने में ज्यादा टाइम नहीं लगाना है, तो प्री-ड्रेप्ड मेहंदी ग्रीन साड़ी पहनें. मिरर वर्क और हल्की कढ़ाई वाली इस तरह की साड़ियां मॉडर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल फील भी देती है.

सेज ग्रीन

सेज ग्रीन कलर उन लड़कियों के लिए है जो मिनिमल लेकिन स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं. फैमिली डिनर, सत्संग या छोटे-छोटे फैमिली फंक्शन्स के लिए इस कलर की साड़ी आपको भीड़ से अलग दिखाएगी.

पैरट ग्रीन

अगर आपका स्टाइल थोड़ा हटकर है, तो पैरट ग्रीन साड़ी जरूर ट्राई करें. मॉडर्न प्रिंट या स्टाइलिश ब्लाउज के साथ ये कलर काफी ट्रेंडी दिखता है. इस कलर की साड़ी उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच एड करना चाहती हैं.

Raksha Bandhan पर छा जाएंगे ये 6 Mehndi Design, मिनटों में देंगे हाथों को स्टाइलिश लुक

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?